बदायूं में नाबालिग से ट्यूशन टीचर के भाई ने बनाए अवैध संबंध, अबॉर्शन की दवाएं खिलाने से हालत नाजुक, अरेस्‍ट

Updated on 26-10-2023 01:03 PM
बदायूं: बदायूं (Budaun News) जिले के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव से नवीं क्लास की नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे ट्यूशन पढ़ाने वाली टीचर के भाई ने संबंध बनाए। बाद में गर्भवती होने पर गर्भपात की दवाएं खिलाईं। इससे नाबालिग की हालत खराब हो गई। तबीयत ज्‍यादा खराब होने पर इसकी जानकारी नाबालिग के परिवार को हुई। परिवार ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्‍ट कर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी देहात अजय प्रताप सिंह और सीओ सुनील कुमार ने घटनास्थल का मुआयना कर आरोपियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

पीड़िता छात्रा के परिजनों के मुताबिक छात्रा एक आरोपी युवक की बहन से ट्यूशन पढ़ती थी। इसी दौरान आरोपी ट्यूशन टीचर के भाई ने छात्रा को झांसे में लेकर अवैध संबंध बनाए। बीते मंगलवार को मामला पीड़िता के परिजनों को तब पता चला जब छात्रा की ब्‍लीडिंग नहीं रुकी।

आरोप है कि छात्रा चार महीने की गर्भवती हो गई थी। आरोपी युवक संभल जिले के चंदौसी कस्बे से अबॉर्शन की दवाएं लाया और उसे खिला दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों के पूछने पर छात्रा टूट गई और आपबीती सुनाई तो परिजन सन्न रह गए।

आरोपी पडोसी है और छात्रा उसकी बहन से ट्यूशन पढा करती थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक उसकी टीचर बहन,भाभी,मेडिकल संचालक समेत चार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फैजगंज बेहटा के थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने बताया कि चार आरोपियों पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.