बेंगलुरु में शख्स ने चाकू मारकर गर्लफ्रेंड की हत्या की:एक दिन लाश के साथ रहा; पुलिस को शक- बॉडी के टुकड़े करना चाहता था आरोपी

Updated on 27-11-2024 02:21 PM

बेंगलुरु में एक शख्स ने चाकू मारकर अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर किया और एक दिन उसकी डेडबॉडी के साथ रहा। घटना इंदिरानगर के एक सर्विस अपार्टमेंट की है। मृतक लड़की का नाम माया गोगोई डेका (19) है, जबकि संदिग्ध आरोपी का नाम आरव हनोय (21) है। विक्टिम असम की रहने वाली थी, जबकि आरोपी केरल के कन्नूर का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी HSR लेआउट में स्टूडेंट काउंसलर के तौर पर काम करता था, जबकि विक्टिम यूट्यूब कंटेट क्रीएटर थी और जयनगर में प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। दोनों ने मिलकर तीन दिन के लिए इस सर्विस अपार्टमेंट को बुक किया था, जहां उसने गर्लफ्रेंड का मर्डर किया।

रात में हत्या करके एक दिन बॉडी के साथ रहा आरोपी

पुलिस के मुताबिक, माया 23 नवंबर को अपने बॉयफ्रेंड से मिलने इस सर्विस अपार्टमेंट आई थी। पुलिस को संदेह है कि हत्या 24 नवंबर की रात हुई, और आरव हनोय ने शव के साथ अगले दिन तक समय बिताया। मंगलवार सुबह 8:20 बजे वह अपार्टमेंट छोड़कर कैब से गया और फोन बंद कर दिया।

उसके यहां से जाने के बाद जब हाउसकीपिंग स्टाफ कमरे को साफ करने पहुंचा तो गेट लॉक था और उसमें से बदबू आ रही थी। जब स्टाफ ने गेट खोला तो बेड पर लड़की की बॉडी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस यहां डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ पहुंची।

पुलिस को शक- प्लानिंग करके की गई हत्या, बॉडी के टुकड़े करने वाला था 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि माया गोगोई डेका के शरीर पर कई बार चाकू के घाव और सिर में चोट के निशान थे, लेकिन मौत का मुख्य कारण सीने में गहरा घाव माना जा रहा है। पुलिस ने CCTV फुटेज चेक किया, जिसमें 23 नवंबर से 26 नवंबर के दौरान अपार्टमेंट में कोई दाखिल होता नजर नहीं आया।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान हमें पता चला है कि आरोपी के पास एक पुराना चाकू था, जिससे उसने कथित तौर पर लड़की का मर्डर किया। आरोपी ने जेप्टो ऐप से दो मीटर लंबी नायलॉन की रस्सी ऑर्डर की थी, जिसकी डिलीवरी इसी सर्विस अपार्टमेंट में हुई थी। क्राइम सीन पर पुलिस को ऑर्डर की गई रस्सी का कवर मिला।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि यह हत्या पहले से योजना बनाकर की गई थी। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी एक दिन डेडबॉडी के साथ क्यों रहा। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि कहीं उसका प्लान बॉडी के टुकड़े करके उन्हें कहीं ठिकाने लगाने का तो नहीं था।

छह महीने पहले बेंगलुरु आई थी लड़की 

पुलिस ने बताया कि विक्टिम 6 महीने पहले बेंगलुरु आई थी और उसने 20 दिन पहले ही जयनगर की प्राइवेट कंपनी में काम करना शुरू किया था। वह बेंगलुरु में वॉइटफील्ड एरिया के एक अपार्टमेंट में अपनी बहन और एक दोस्त के साथ रह रही थी। उसकी बहन ने पुलिस को बताया कि माया और आरोपी के बीच दोस्ती थी।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही यह साफ होगा कि लड़की की हत्या किस दिन की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) और 238 (सबूत गायब करना) के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें भी बना ली गई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.