Bhopal में पत्नी ने गांव में रहने से इनकार किया, पति ने गला और मुंह दबाकर की हत्या

Updated on 20-01-2026 11:48 AM
भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित राधा कृष्ण कालोनी, खेजड़ा में शादी के चौदह महीने बाद ही पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पति शादी के बाद पत्नी रायसेन स्थित गांव के घर में रहने का दबाव बनाता था, जबकि शहरी परिवार में पली-बढ़ी पत्नी इसका विरोध करती थी। दोनों के बीच इसी बात को लेकर कई बार विवाद होता था। बीते दिनों उसने अपनी मां से भी इसकी शिकायत की थी। रविवार रात दोनों इसी बात को लेकर झगड़े और इसी बीच पति ने कपड़े से गला और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही स्वयं पुलिस थाने पहुंचकर इसकी जानकारी दी।

मृतिका और आरोपित की पृष्ठभूमि

पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। हालांकि अभी उसके विरूद्ध केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस के अनुसार 28 साल की कंचन साहू मूलत: टीलाजमालपुरा की रहने वाली थी। करीब चौदह महीने पहले ही उसकी शादी राधाकृष्ण कालोनी में रहने वाले हेमराज साहू से हुई थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी। वे पहली शादी में तलाक ले चुके थे। हेमराज मूलत: रायसेन का रहने वाला है और फुटकर व्यापारी है, जो हाट बाजार में दाल बेचता है। दंपती यहां अकेले रहते थे।

विवाद की वजह और घटना का विवरण

हेमराज उसे कई दिनों से गांव में माता-पिता के साथ रहने का दबाव बना रहा था। संक्रांति पर जब कंचन अपने मायके गई थी तो मां को सारी बात बताई थी। रविवार रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की दोनों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी। इसी बीच हेमराज ने उसका गला दबा दिया। गला दबाने के बाद वह बेसुध हो गई तो हेमराज अपने कमरे में जाकर सो गया।

सुबह खुद थाने पहुंचा आरोपित

सोमवार सुबह उसकी नींद खुली। कंचन साहू बिस्तर पर बेसुध मिली। वह सीधे थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि पत्नी की मौत हो गई है। पुलिस ने हेमराज को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या करने का है, लेकिन पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला नव विवाहिता से जुड़ा होने के कारण मर्ग डायरी एसीपी को सौंपी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.