भोपाल में बीमा कंपनी की 'आत्महत्या' वाली दलील की खारिज, कुएं में डूबे युवक की मां को 10 साल बाद मिलेगा क्लेम

Updated on 23-01-2026 11:58 AM
 भोपाल। बैंक में 18 से 70 साल के बचत खाता धारकों को दुर्घटना मृत्यु अथवा अपंगता की स्थिति में राहत देने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना शुरू हुई थी। इसके तहत 20 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख तक की बीमा सुरक्षा मिलना है, लेकिन बीमा कंपनियां तकनीकी दांव पेंच लगाकर इस जिम्मेदारी से बच निकलती हैं। राज्य उपभोक्ता आयोग ने अपने हाल के एक फैसले में इस प्रवृत्ति पर तीखी चोट की है। इस फैसले से उस मां को 10 साल बाद राहत मिली है, जिसका बेटा कुएं में डूब कर मर गया था।

बीमा कंपनी ने आत्महत्या बताकर खारिज किया था दावा

दरअसल, राजगढ़ जिले के नाईहेड़ा गांव की गंगा बाई का बेटे का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से एसबीआइ जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से दुर्घटना बीमा हुआ था। बीमित अवधि एक जून 2015 से 31 मई 2016 तक थी। 30 अक्टूबर 2015 को युवक की कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई थी। बीमा कंपनी ने दुर्घटना को आत्महत्या बताकर दावा खारिज कर दिया। मृतक की माता एवं ग्रामीणों द्वारा यह तथ्य प्रस्तुत किया गया कि युवक को मिर्गी के दौरे पड़ते थे, जिसके कारण वह कुएं में गिर पड़ा था। जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी के पक्ष में निर्णय दिया तो गंगा बाई ने राज्य उपभोक्ता आयोग में अपील की।

आयोग ने कंपनी को लगाई फटकार, ब्याज सहित भुगतान के आदेश

राज्य उपभोक्ता आयोग ने मृतक के मेडिकल रिकार्ड आदि को देखने के बाद कहा कि यह आत्महत्या का मामला था इसे मानने का कोई ठोस आधार नहीं बनता, इसलिए बीमा कंपनी को मुआवजा देना होगा। सुनवाई के बाद उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुनीता यादव व सदस्य मोनिका मलिक की बेंच ने बीमा कंपनी को फटकार लगाई। उनका कहना था कि मृतक की मां को पहले ही मुआवजा मिलना चाहिए था, लेकिन कंपनी बहाने बनाकर बीमा देने से बचती रही। उन्होंने दो माह के अंदर छह प्रतिशत ब्याज के साथ दो लाख की बीमा राशि और पांच हजार रुपये वाद व्यय के रूप में देने का आदेश जारी किया।

उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण कदम

राज्य उपभोक्ता आयोग का यह निर्णय उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आयोग ने सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों पर विचार करते हुए मृत्यु को दुर्घटनाजन्य मानते हुए बीमा कंपनी को बीमा राशि के साथ क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान करने का आदेश दिया है। - मोना पालिवाल, उपभोक्ता पक्ष की अधिवक्ता



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.