बिहार में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा रेप, आरोपियों ने नाबालिग का जबरदस्ती अबॉर्शन तक करा डाला

Updated on 23-11-2023 01:58 PM
दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। दरभंगा के महिला थाना में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा है। फिलहाल पीड़ित के आवेदन पर गांव के ही अनिकेत कुमार उर्फ गोलू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित ने बताया कि उनके ही पड़ोस में रहने वाले आरोपी के माता-पिता घर पर काम करने के लिए बुलाया करते थे। उसी दौरान आरोपी युवक अनिकेत कुमार उर्फ गोलू कुमार ने उसे अपने रूम में ले जाकर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान युवक ने बच्ची का वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर बराबर दुष्कर्म करता था।

'पहले किया रेप, फिर कराया अबॉर्शन'

किशोरी ने घटना की जानकारी युवक के पिता राजाराम लालदेव और मां कल्पना कुमारी को भी दी थी। लेकिन उसके माता-पिता ने कहा कि 'हल्ला मत करो। हमलोग तुम दोनों की शादी करवा देंगे। यह बात गांव में किसी को नहीं बतानी है।' इस बात का खुलासा तब हुआ जब 16 वर्षीय किशोरी की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो युवक के माता-पिता ने गांव के ही एक डॉक्टर के पास ले जाकर दिखाया तो पता चला कि वह गर्भवती है। इस दौरान गांव के ही एक झोला छाप डॉक्टर ने गर्भ में पल रहे सात माह के बच्चे का ऑपरेशन कर गर्भपात कर दिया।

थाने में मामला दर्ज

इस बात की जानकारी नाबालिग बच्ची ने अपने माता-पिता को दी। उसके बाद गांव में पंचायत लगाई गई। पंचायत में आरोपी युवक ने अपने माता-पिता की मौजूदगी में पीड़ित से शादी से करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित अपने परिवार के साथ थाने पहुंची। महिला थानाध्यक्ष नुसरतजहां ने बताया कि युवती के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.