प्रभारी ओम माथुर चुनावी तैयारी देखने जायेंगे बस्तर, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

Updated on 06-04-2023 08:44 PM

 छत्‍तीसगढ़ में फिर से कमल खिलाने के लिए भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है।भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी व केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम माथुर दो दिन के बस्तर प्रवास पर 10 अप्रैल को जगदलपुर आएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव की पार्टी की तैयारी की समीक्षा करेंगे। इसी दिन बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं का संभागीय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

जगदलपुर में संभागीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन

दो दिन के दौरे में एक दिन उनका मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा जाने का कार्यक्रम भी बन रहा है। पिछले साल छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद से माथुर का प्रदेश के सभी संभागों का दौरा हो चुका है। पिछले माह वे कांकेर तक आए थे और वहीं से लौट गए थे। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में उनका यह पहला प्रवास होगा।

बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि ओम माथुर के बस्तर प्रवास का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। एक दो दिन में दौरा कार्यक्रम जारी हो जाएगा। प्रदेश संगठन से मौखिक सूचना मिली है जिसमें 10 अप्रैल को उनके बस्तर आने की बात कही गई है।

इसी को संभावित तिथि मानकर तैयारी शुरू की जा चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय भी ओम माथुर के साथ जगदलपुर आ सकते हैं।

दो साल में भाजपा के सभी बड़े नेता आ चुके हैं बस्तर

विधानसभा चुनाव 2018 इसके छह माह बाद हुए लोकसभा चुनाव 2019 में बस्तर संभाग में भाजपा को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। संभाग की सभी 12 विधानसभा सीट और बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा यहां दोबारा जनता का विश्वास प्राप्त करने एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

पिछले दो साल में भाजपा के कई बड़े नेता बस्तर का दौरा कर चुके हैं। 31 अगस्त से दो सितंबर 2019 तक पार्टी ने जगदलपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया था। जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी, छत्तीसगढ़ भाजपा के सहप्रभारी नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह सहित अनेक नेताओं ने भाजपा को दोबारा सत्ता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की थी।

इसके बाद एक मई 2022 को शिवप्रकाश ने कोंडागांव आकर संभाग के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली थी। फरवरी 2023 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां लालबाग मैदान में जनसभा लेकर गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी सीआरपीएफ के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने 25 मार्च 2023 को बस्तर आए थे। पिछले साल अप्रैल-मई में आधा दर्जन केंद्रीय मंत्रियों ने बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों का दौरा किया था। अब ओम माथुर बस्तर आ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.