सुशासन तिहार के आवेदनों के निराकरण की हुई गहन समीक्षा

Updated on 30-04-2025 01:04 PM

धमतरी।  समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में आज सुशासन तिहार के दौरान जिले में मांग, शिकायतों संबंधी मिले आवेदनों के निराकरण की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आवेदनों के निराकरण में तेजी लाने, गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने और उन्हें पोर्टल पर ऑनलाईन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अभी तक जिले में प्राप्त आवेदनों में से लगभग 55 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण कर पोर्टल पर ऑनलाईन कर दिया गया है। शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया भी तेजी से की जा रही है। आज की बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्राप्त आवेदनों में से मांगों से जुड़े सभी आवेदनों को विभिन्न विभागों की शासकीय योजनाओं के मापदण्डों के आधार पर आपसी समन्वय से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदनों के निराकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर तीन मई भी निर्धारित कर दी है। अब सभी अधिकारियों को अपने समस्त आवेदनों का निराकरण तीन मई तक अनिवार्यतः करना होगा।

बैठक में कलेक्टर ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण के लिए जिले में की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की। तिहार के तीसरे चरण में पांच मई से जिले में समाधान शिविरों का आयोजन शुरू हो जाएगा। जिले में इसके लिए ग्राम पंचायतों का क्लस्टर बनाकर समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में उपस्थित लोगों को उनके आवेदनों पर की गई कार्रवाई, मांगों की पूर्ति और समस्याओं पर किए गए समाधान की जानकारी विभागवार, ग्राम पंचायतवार दी जाएगी। कलेक्टर ने इन शिविरों के आयोजन के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी आज की समय सीमा की बैठक में दिए। उन्होंने शिविर आयोजन की तिथि का कम से कम तीन दिन पूर्व संबंधित ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर लोगों को सूचित करने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने नोडल अधिकारियों को इन शिविरों के आयोजन के लिए संबंधित सरपंचों और पंचायत सचिवों को पत्र लिखकर सूचित भी करने को कहा। कलेक्टर ने इन शिविरों में संबंधित क्लस्टर के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारियें को शिविर आयोजन स्थल का पहले ही मौका मुआयना कर जरूरी तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने को कहा। शिविर स्थलों पर छाया, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने बैठक में दिए। इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन आदि लेने का काम भी किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर, पोषण शिविर, कृषि यंत्र-सामग्री वितरण, सामाजिक सुरक्षा के तहत विभिन्न उपकरण, सामग्रियों का वितरण आदि भी इन समाधान शिविरों के दौरान होगा। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियां को इस संबंध में रूपरेखा तय कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश बैठक में दिए हैं।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों पर की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की। उन्होंने नगरी-सिहावा क्षेत्र में बिजली बंद होने, लो वोल्टेज की समस्या के निराकरण के लिए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने के निर्देश विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने इस क्षेत्र में मोबाईल कनेक्टिविटी कम होने पर भी चिंता जताते हुए बीएसएनएल के नोडल अधिकारी को जरूरी जांच कर मोबाईल टावरों की क्षमता बढ़ाने को कहा। उन्होंने इस क्षेत्र में सर्विस प्रोवाईडर, जियो, एयरटेल, वोडाफोन कंपनी के अधिकारियों से भी बातचीत कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत जिले के लगभग 11 हजार वन अधिकार पट्टाधारक हितग्राहियों को कृषि, पशुपालन, मछलीपालन, उद्यानिकी और लाईवलीहुड जैसी शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने के प्रकरण तैयार करने को कहा। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.