इंदौर में युवती को छेड़ते रहे नशेड़ी, डायल 100 पर कॉल किया पर पुलिस के कान पर जूं तक न सरकी, ऐसे बचाई जान

Updated on 09-09-2024 11:28 AM
इंदौर: इंदौर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पिछले दिन एक बीबीए की छात्रा के साथ देर रात स्कार्पियो सवार नशेड़ियों ने छेड़छाड़ की और मदद की गुहार लगाने पर भी पुलिस नहीं पहुंची। घटना शुक्रवार देर रात भंवरकुआं इलाके की बताई जा रही है। यहां एक छात्रा अपने दोस्त के साथ घर लौट रही थी। तभी नशे में धुत बदमाशों ने उसे रोका और 15 मिनट तक छेड़छाड़ करते रहे।

पीड़ितों ने कई बार डायल 100 पर कॉल किया। पर कोई मदद नहीं मिली। बाद में पीड़ित थाने पहुंचे लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला पुलिसकर्मी न होने का बहाना बनाकर उन्हें आगे बढ़ा दिया। फिर अगले दिन सुबह जाकर उनकी शिकायत दर्ज की गई। घटना देर रात लगभग साढ़े 12 बजे की है। पीड़िता अपने दोस्त के साथ एक ढाबे से निकली थी और अपने घर की ओर आ रही थी। उसका दोस्त उसे विष्णुपुरी स्थित उसके पीजी छोड़ने जा रहा था। रास्ते में दीनदयाल पार्क के पीछे एक काले रंग की स्कार्पियो में सवार 5-6 नशे में धुत लड़कों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद दो युवक गाड़ी से बाहर निकले और पीड़िता के दोस्त के साथ छेड़छाड़ करने लगे।

आरोपियों ने की अभद्र टिप्पणी


पीड़िता के दोस्त ने बताया कि एक आरोपी ने छेड़ते हुए मेरी दोस्त से गंदे कमेंट किए। मैंने विरोध किया तो वे गाली-गलौज करने लगे। फिर दूसरे आरोपी ने मेरी दोस्त से अपने साथ चलने को कहा। मैंने तुरंत डायल 100 पर 5-6 बार फोन किया। पुलिस वाले फोन पर कह रहे थे कि थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराओ। मैंने कहा कि यहां पुलिस भेजो, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

गलत तरीके से छूने लगे आरोपी


इस बीच बदमाशों ने छेड़छाड़ तेज कर दी। दो बदमाशों ने पीड़िता को गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। यह देखकर उसका दोस्त आगे बढ़ा और उनका विरोध किया। गुस्से में आकर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में उसके कान में चोट आई है।

पीड़ता ने बताई आपबीती


पीड़ित ने डरते हुए घटना के बारे में बताया कि मुझे समझ आ गया था कि पुलिस मदद नहीं करेगी। मैंने अपने एक और दोस्त को फोन करके बुलाया। करीब 15 मिनट तक बदमाश छेड़छाड़ करते रहे। आसपास कोई भी मदद के लिए नहीं आया। जब मेरे दोस्त आने लगे तो आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए।

गाड़ी की फोटो खींचने में हुए कामयाब


पीड़ितों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों को भागने पर उनका पीछा किया और जैसे तैसे गाड़ी के नंबर प्लेट की फोटो भी किल्क कर ली। इसके बाद पुलिस थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के दोस्त का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत गंभीरता से नहीं ली और कमजोर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना


इस मामले में भंवरकुआं थाना टीआई का कहना है कि डायल 100 से सिपाही को सूचना मिली थी। उन्होंने युवक को कई बार कॉल। वे लोग जब थाने पहुंचे तब फोन उठाया। वहीं युवक का कहना है कि उसका मोबाइल साइलेंट था। वहीं युवक ने कॉल नहीं आने की बात कही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.