जयपुर में कैबनेट मंत्री को बेटे से मिली चुनौती एक ही सीट पर दावेदारी, PEC ने बताया किसे मिलेगा टिकट

Updated on 28-08-2023 01:19 PM
जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस पार्टी में टिकट को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जयपुर जिले की विधानसभा सीटों के लिए 400 से अधिक नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। प्रदेश इलेक्शन कमेटी (PEC) के सदस्य भवन जितेंद्र सिंह और मंत्री शाले मोहम्मद ने इन दावेदारों से संवाद किया है। बड़ी चौपड़ पर शहर कांग्रेस कार्यालय पर अपनी दावेदारी पेश करने पहुंचे नेताओं में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी और उनके बेटे राेहित जोशी भी शामिल हैं।दोनों ने एक ही सीट हवामहल पर दावेदारी पेश की है। पिता और पुत्र के एक ही विधानसभा सीट से टिकट मांगने को लेकर सियासी गलियारों में कई अटकलें लगाई जाने लगी हैं।

टिकट किसे मिलेगा? चुनाव समिति का साफ संदेश

जयपुर की 19 विधानसभा सीटों के PEC मेंबर भंवर जितेंद्र सिंह और शाले मोहम्मद की ओर से वन टू वन संवाद किया जा रहा है। कांग्रेस ने इस बार विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों के नाम ब्लॉक स्तर से लिए हैं। इनकी अब स्क्रूटनी की जा रही है। आठ विधानसभा सीटों के दावेदारों से संवाद करने के बाद जितेंद्र सिंह ने कहा कि जो दावेदार जनता के पीछे रहने वाले हैं, उन्हें को ही टिकट मिलेंगे। नेताओं के पीछे रहने वालों को टिकट नहीं मिलेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जौहरी को हीरे की परख होती है। ऐसे में योग्य उम्मीदवार का सही ढंग से चयन किया जाएगा।


मंत्री पिता और पुत्र ने हवामहल से जताई दावेदारी

जयपुर शहर की हवामहल सीट से इस बार मंत्री महेश जोशी और उनके पुत्र रोहित जोशी ने चुनाव लड़ने को लेकर दावेदारी जताई है। यही बात सियासत में चर्चा का विषय बनी है। इलेक्शन कमेटी के मेंबर भंवर जितेंद्र सिंह के समक्ष मंत्री महेश जोशी इंटरव्यू देने पहुंचे थे। वहां भंवर जितेंद्र सिंह ने उनसे संवाद किया। इसके बाद उनके बाहर निकलने पर महेश जोशी के बेटे रोहित ने भी भंवर जितेंद्र सिंह के समक्ष टिकट की दावेदारी जताई। इस मामले पर महेश जोशी को पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि उनके पुत्र ने चुनाव लड़ने को लेकर उनसे सलाह नहीं ली है। ऐसे में पिता और पुत्र के एक ही विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए टिकट मांग रहे हैं। इसके बाद मंत्री महेश जोशी और उनके बेटे को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

कांग्रेस ने बनाएं टिकट देने के कई मापदंड


इस बार विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने टिकट वितरण के लिए कई मापदंड तय किए हैं। इसको लेकर PEC मेंबर भंवर जितेंद्र सिंह ने बताया कि टिकट दिए जाने को लेकर कई प्रक्रियाएं होगी। इसमें एआईसीसी ऑब्जर्वर विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। जहां उम्मीदवारों के बारे में फीडबैक लिया जाएगा। यह तय किया जाएगा की किस उम्मीदवार की जनता में कितनी पकड़ है। कांग्रेस से इस बार जीताऊ उम्मीदवार को ही टिकट देने की प्राथमिकता है। उन्होंने वन टू वन संवाद को लेकर कहा कि इस बार बड़ी संख्या में दावेदार आए हैं। यह कांग्रेस के लिए अच्छी बात है। इससे साफ होता है कि संगठन काफी मजबूत हुआ है। संवाद के बाद उनके नाम प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कमेटी को भेजे जाएंगे। जहां शॉर्ट लिस्ट करने के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के पास भेजा जाएगा। उसके बाद टिकट वितरण के लिए नाम निर्धारित होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.