मन की बात में मोदी ने कहा विकसित भारत में सबका योगदान : ओपी

Updated on 19-06-2023 09:24 PM
रायगढ़। रायगढ़ के काशीराम चौक, गांधीनगर स्थित बूथ क्रमांक -102 में भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने जिला भाजपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 102वां संस्करण सुना।

ओपी चौधरी ने बताया इस एपिसोड में मोदी ने योग दिवस, इमरजेंसी, स्पोर्ट्स, 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के अभियान और प्रकृति संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा बिपरजॉय तूफान के दौरान कच्छ के लोगों की हिम्मत की सराहना करते हुए एकजुटता की तारीफ की। कच्छ में आए बिपरजॉय तूफान ने तबाही मचाई, लेकिन जिस हिम्मत और तैयारी के साथ कच्छ के लोगों ने इस खतरनाक चक्रवात का मुकाबला किया। उसे मोदी ने अभूतपूर्व बताया। आपदा प्रबंधन में भारत द्वारा विकसित की गई ताकत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा। पीएम ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का जोर नहीं होता, लेकिन पिछले कुछ सालों में भारत ने आपदा प्रबंधन की जो ताकत विकसित की है, वो देश दुनिया के लिए मिशाल बन रही है। प्राकृतिक आपदाओं से मुकाबला करने हेतु प्रकृति संरक्षण सुझाव भी उन्होंने दिया। नदी, नहर, सरोवर सिर्फ जल-स्त्रोत नहीं होते हैं, बल्कि इन्हे जीवन के रंग और भावनाओ से जुड़ा बताया। ‘कैच द रेन’ जैसे अभियानों के जरिए सामूहिक प्रयासो पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने 25 जून काला दिवस की चर्चा करते हुए कहा इस दिन इमरजेंसी थोप कर देश के लोकतंत्र को कमजोर किया गया। लोकतंत्र में संविधान सर्वोपरि है। देश आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा लोकतांत्रिक आजादी व मूल्यों को समझने के लिए यूवाओ को 25 जून को थोपे गए आपातकाल के अध्याय को भी देखना होगा।

इमरजेंसी भारत के इतिहास का काला दौर रहा। देश वासियों पर आपातकाल के नाम पर किए गए अत्याचार के किस्सों से आने वाली सादिया कांपती रहेगी। इमरजेंसी पर लिखी किताब  टॉर्चर ऑफ पॉलिटिकल प्रिजनर्स इन इंडिया के पढ़ने की जानकारी देते हुए मोदी ने बताया उस दौरान सरकार ने लोकतंत्र के रखवालों के साथ कैसे क्रूरतम व्यवहार किया। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे होने की चर्चा करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रबंध कौशल को जानने सीखने की सलाह दी।जन-भागीदारी के जरिए भारत को 2025 तक, टी.बी. मुक्त भारत, बनाने का आह्वान किया। केरल के शिक्षक राफी रामनाथ द्वारा बनाए हर्बल गार्डर की चर्चा भी की। खेल जगत से भारत के लिए कई बड़ी खुशखबरी सुनाते हुए कहा भारत की वूमेंस टीम ने पहली बार जूनियर एशिया कप जीता है। जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में भी हमारी टीम ने जीत हासिल की।

योग दिवस की चर्चा करते हुए कहा वसुधैव कुटुंबकम यानि ‘एक विश्व-एक परिवार’ के रूप में सबके कल्याण के लिए योग है। यह योग की उस भावना को व्यक्त करता है, जो सबको जोड़ने वाली और साथ लेकर चलने वाली है। 20 जून को होने वाले ऐतिहासिक रथयात्रा का का जिक्र करते हुए रथयात्रा को पूरी दुनिया के लिए एक विशिष्ट पहचान बताया ।रथयात्राओं में जिस तरह देश भर के हर समाज, हर वर्ग के लोग उमड़ते हैं, वो अपने आपमें बहुत अनुकरणीय है। यह आस्था 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का प्रतिबिम्ब है। ओपी चौधरी ने बताया प 3अक्टूबर 2014 विजयादशमी के दिन मन की बात की शुरुवात करते हुए मोदी ने कहा था, मन की बात मेरे लिए कोई कार्यक्रम नहीं बल्कि यह मेरे लिए आस्था, पूजा और व्रत है। जैसे लोग ईश्वर की पूजा करने जाते हैं तो प्रसाद की थाल लाते हैं। मन की बात ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल जैसे है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.