MP में RTE से 1.22 लाख सीटों के लिए मिले 2.10 लाख आवेदन, करीब एक लाख बच्चे नहीं ले पाएंगे मनपसंद स्कूल में एडमिशन

Updated on 01-04-2026 11:33 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश को लेकर इस बार भी काफी संख्या में आवेदन मिले हैं। प्रदेश के करीब 26 हजार निजी स्कूलों में उपलब्ध 1.22 लाख सीटों के लिए कुल 2.10 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। मंगलवार को आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया समाप्त हो गई, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि इस बार भी बड़ी संख्या में बच्चे मनपसंद स्कूल में प्रवेश से वंचित रह जाएंगे।

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं, जहां उन्हें निशुल्क शिक्षा दी जाती है। हालांकि, प्रदेश में हर साल सीटों की संख्या घटने और आवेदनों की संख्या बढ़ने से समस्या और गंभीर होती जा रही है। इस वर्ष प्राप्त 2.10 लाख आवेदनों में से अब तक लगभग 1.78 लाख का सत्यापन पूरा हो पाया है, जबकि करीब 32 हजार आवेदनों का सत्यापन नहीं हो सका। ऐसे में लॉटरी प्रक्रिया में शामिल होने वाले आवेदकों की संख्या सीमित रह जाएगी।

दो अप्रैल को लॉटरी के माध्यम से स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। इस वर्ष भी सीटों की तुलना में लगभग दोगुने आवेदन आने के कारण करीब एक लाख बच्चों को इस बार भी मनचाहा स्कूल नहीं मिल पाएगा। खासतौर पर बड़े शहरों में स्थिति ज्यादा चुनौतीपूर्ण है।

बड़े शहरों में बढ़ा दबाव

भोपाल में 7359 सीटों के लिए 15527 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इंदौर में लगभग 9000 सीटों पर 12886 आवेदन, ग्वालियर में 4787 सीटों के लिए 6110 आवेदन और जबलपुर में 3502 सीटों पर 6985 आवेदन आए हैं। इससे स्पष्ट है कि शहरी क्षेत्रों में आरटीई के तहत प्रवेश की मांग तेजी से बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर, कई छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के निजी स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं आया है।

सत्र 2026-27

प्रदेश के निजी स्कूलों की संख्या-26 हजार

कुल सीटें-1 लाख 22 हजार

कुल आवेदन-2 लाख 10 हजार

सत्र 2025-26

प्रदेश के निजी स्कूलों की संख्या-21 हजार

कुल सीटें-93 हजार 822

कुल आवेदन-1.62 लाख

सत्र 2024-25

प्रदेश में निजी स्कूलों की संख्या-23 हजार

कुल सीटें- 1.12 लाख

कुल आवेदन- 1.48 लाख

कुल आवंटन-84 हजार 795

कुल प्रवेश-60 हजार.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.