नीमच में फरियादी निकला आरोपी, लूट की स्क्रिप्ट ऐसी की पुलिस भी बन गई घनचक्कर

Updated on 02-12-2023 01:40 PM
नीमच: पिछले दिनों बघाना थाना क्षेत्र में रॉबरी की घटना सामने आई थी। एक व्यक्ति से 4 लाख लूट की वारदात हुई थी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। इस मामले में जांच करते हुए एमपी पुलिस ने पर्दा उठा दिया हैं। मामले में पीड़ित को ही आरोपी बनाया हैं। साथ ही पुलिस ने लूट का पर्दाफाश करते हुए लूटे गए लाखों रुपए भी बरामद कर लिए है।

दरअसल, 28 नवंबर की शाम बघाना थाना क्षेत्र में आने वाले राज पैलेस होटल के पीछे लेवड़ा रोड घटना हुई। जिसमें एक व्यक्ति से 5 लाख 31 हजार 676 रुपए की लूट की जानकारी सामने आई। घटना मुनिम सोनु उर्फ सुनील अहीर के साथ हुई। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद सुनील को अरेस्ट किया है। साथ साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बाइक तथा 4 लाख 71 हजार रुपए जब्त किए है।

ये था लूट का मामला


28 नवंबर को फरियादी महावीर पिता आनन्दीलाल जैन 52 साल निवासी बालाजी धाम बघाना ने आवेदन दिया। जिसमें बताया कि वह लहसुन का व्यापार करता है। कृषि उपज मंडी में उनकी फर्म हैं। उनकी फर्म पर बघाना के अहीर मोहल्ला निवासी सोनु उर्फ सुनिल पिता मनोहरलाल मुनीम का काम करता है। जो रोज की तरह बाजार से कलेक्शन के लिये बाइक लेकर गया। सोनु ने शाम को मोबाईल से सूचना दी कि उसके साथ किन्हीं अज्ञात बदमाशों ने लेवड़ा रोड पर चचल ब्रदर्स वेयर हाउस के पास लूट कर ली। पीछे से सिर में मारकर आंखों में मिर्ची डालकर कलेक्शन की रकम 5 लाख 31 हजार 676 रुपए लेकर भाग गए और बेग घटना स्थल पर ही छोड़ गए।

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा


मामले की गंभीरता देखते हुए एसपी अमित तोलानी और एएसपी नवल सिंह सिसोदिया खुद घटना स्थल पहुंचे थे। साथ ही बघाना थाना प्रभारी को घटना का खुलासा कर आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने घटना स्थल के साथ आसपास आने-जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी कैमरे खंगालें। तकनीकी जांच के साथ ही इन्फॉर्मर को सक्रिय किया। घटना के बारे में कई लोगों से पूछताछ की। साथ ही जिला चिकित्सालय में भर्ती मुनिम सोनु अहीर के कथन भी लिए। जिला अस्पताल में ड्यूटी डाक्टर से भी जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया मुनिम की आंखो में मिर्ची का एक भी कण नहीं है।

डॉक्टर के बयान ने दी हिंट


पीड़ित की जांच कर रहे डॉक्टर के बयान से पुलिस को मामला संदेहास्पद लगा। इसके बाद पुलिस ने बैग घटना स्थल पर ही छोड़ना, घटना के दिन अपना रास्ता बदलना सहित कई तथ्यों पर बारिकी से जांच की। साथ ही मुनिम सोनु से कई बार मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। पुलिस के ऐसे तरीकों से मुनिम सोनु खुद कन्फ्यूज हो गया और सच उगल दिया। उसने स्वंय स्वीकार कर लिया कि उसके साथ लूट की कोई घटना नहीं हुई है। उसने खुद से झूठी कहानी रच कर सभी को गुमराह किया।

इसलिए बनाई झूठी कहानी


सोनू ने बताया कि वह आनलाइन सट्टा खेलता है। घटना के दिन वह ऑनलाइन सट्टे में 4 लाख रुपए हार गया। जिसकी भरपाई करने के लिए उसने स्वयं के साथ लूट की झूठी कहानी बनाई। आरोपी सोनु ने रूपये फर्म में जमा नहीं जमा कराए। साथ ही चंचल गार्लीक के पास खाली प्लाट में बाइक ले जाकर अपने ही हाथ से ईंट उठाकर खुद के सिर पर मार ली। साथ ही अपनही ही आंखों में मिर्ची डालकर मालिक को फोन लगाकर घटना स्थल पर बुलाकर लूट की झूठी घटना बताई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.