MP के जिस परासिया में कफ सीरप से 15 बच्चों की मौत, वहां अस्पताल में थ्री फेज कनेक्शन तक नहीं

Updated on 19-10-2025 11:41 AM

 भोपाल। छिंदवाड़ा के विकास माडल की मध्य प्रदेश ही नहीं देशभर में चर्चा होती रही है। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर लगभग 44 वर्ष तक कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ या उनके परिवार के सदस्य सांसद रहे। वर्ष 2024 में भाजपा के विवेक बंटी साहू ने कमल नाथ परिवार का विजय रथ रोका। माना जाता रहा कि कमल नाथ की लगातार जीत क्षेत्र में विकास के चलते है पर सच्चाई यह है इसी छिंदवाड़ा के विकास की तस्वीर बहुत धुंधली है।

विषाक्त कोल्ड्रिफ कफ सीरप से छिंदवाड़ा के परासिया विकासखंड में 15 बच्चों की जान चली गई। यहां के सिविल अस्पताल में थ्री फेज बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण एक्स-रे मशीन एक वर्ष से डिब्बे से बाहर आने की प्रतीक्षा कर रही है। सोनोग्राफी मशीन भी खरीदी गई है लेकिन रेडियोलाजिस्ट नहीं होने के कारण ताले में ही बंद है।

मशीन का पंजीयन तक पीसी एवं पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत नहीं हो पाया है। अब थ्री फेज कनेक्शन के लिए परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि ने दो लाख रुपये विधायक निधि से स्वीकृत किए हैं। अब कनेक्शन लेने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, पता नहीं कब मशीन चलेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में भी यही हाल

मध्य प्रदेश में बड़े -बड़े अस्पताल तो बन गए, पर छोटे जिलों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) से लेकर जिला अस्पताल तक और बड़े जिलों के ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों का यही हाल है। छिंदवाड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली की चर्चा देशभर में हो रही है। कारण, विषाक्त कफ सीरप से जिले के 22 बच्चों की जान चली गई है। यह प्रदेश भर के लिए एक कटु सच्चाई भी है।

किडनी फेल होने के कारण बच्चों को डायलिसिस तक की सुविधा नहीं मिल पाई, जबकि यहां सरकारी मेडिकल कालेज भी है। स्वजन बच्चों को लेकर एक से दूसरे अस्पताल में भटकते रहे। उनके चार लाख से 15 लाख रुपये तक खर्च हो गए। किसी को गहने गिरवी रखना पड़ा तो किसी को रोजी-रोटी के लिए खरीदा ऑटो बेचना पड़ा। सरकार, ने मृत बच्चों के स्वजन को चार-चार लाख रुपये आर्थिक सहायता जरूर दी, पर कुछ का इससे तीन गुना अधिक तक खर्च हो चुका है।

12 विशेषज्ञ में सिर्फ दो कार्यरत, सीजर डिलिवरी तक नहीं हो रही

परासिया के सिविल अस्पताल में विशेषज्ञों के 12 स्वीकृत पदों में से मात्र दो डॉ. सुधांशु मानेकर व डा. गीतांजलि माथुर ही कार्यरत हैं। चिकित्सा अधिकारियों के सात पदों में से पांच रिक्त हैं। बच्चों को कोल्ड्रिफ लिखने वाले डॉ. प्रवीण सोनी भी इसी अस्पताल में विशेषज्ञ थे, पर अपने क्लीनिक में बच्चों के उपचार के दौरान कोल्ड्रिफ सीरप लिखी थी। अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण सीजर डिलिवरी तक की सुविधा नहीं है।

इतनी बड़ी घटना बे बाद भी नहीं जागा विभाग, उप मुख्यमंत्री ने भी नहीं दिया ध्यान

कोल्ड्रिफ से छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढुर्णा में 24 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्यप्रणाली भी सामने आ गई है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग देख रहे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल एक तो लगभग एक माह बाद छिंदवाड़ा पहुंचे, इसके बाद भी उन्होंने या विभाग के अधिकारियों ने यह जानने की कोशिश नहीं की जिले के अस्पतालों की हालत क्या है।

बड़े-बड़े अस्पताल भवनों में रोगियों को कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं। नहीं मिल रहीं हैं तो क्यों? छिंदवाड़ा दौरे के बाद राजेंद्र शुक्ल ने भोपाल में भी बैठकें की, पर छिंदवाड़ा के अस्पतालों के संबंध में कोई बात नहीं हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.