रामानुजगंज में बीमारी से परेशान महिला ने छोड़ा घर:3 साल की बेटी को लेकर इधर-उधर भटक रही

Updated on 08-11-2025 12:13 PM

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज से सटे ग्राम पंचायत पुरानडीह की कौशल्या देवी (30 साल) ने अपनी बिमारी से परेशान होकर घर छोड़ दिया है। पिछले चार महीनों से अपनी 3 साल की बेटी लक्ष्मी के साथ इधर-उधर भटक रही है। खुले आसमान के नीचे जीवन गुजार रही हैं।

कौशल्या को गर्भाशय से संबंधित बीमारी है। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे इलाज करा पाए। वह अपने परिवार को परेशान नहीं करना चाहती इसलिए अपने घर नहीं जा रही हैं। बाहर ही रह रही है।

मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो चुकी महिला ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। वह कभी रामानुजगंज के छठ घाट, कभी मंदिर परिसर तो कभी गांधी मैदान में अपना समय बिताती हैं। जो मिले खा लेती है।

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर

रामानुजगंज से सटा हुआ ग्राम पंचायत पुरानडीह में कौशल्या का परिवार रहता है। कौशल्या ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि उनके पति विकास कुमार पल्लेदारी (अनाज या अन्य भारी सामान को लादने का काम) कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वे कौशल्या का इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं। इसके बावजूद, गरीबी से जूझ रहे विकास रोजाना अपनी पत्नी और बेटी तक तीन वक्त का भोजन पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

परिवार परेशान ना हो इसलिए घर छोड़ा

कौशल्या का कहना है कि वह नहीं चाहतीं कि उनकी बीमारी के कारण परिवार परेशान हो, इसलिए उन्होंने घर से दूर रहना ही बेहतर समझा। बीमारी के कारण वह मानसिक रूप से काफी टूट चुकी हैं।

अब प्रशासन से मदद की उम्मीद

आस-पास के लोग भी उनकी स्थिति देखकर दुखी हैं, लेकिन संसाधनों के अभाव में कोई मदद नहीं कर पा रहे। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि कौशल्या देवी को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

ग्रामीणों का मानना है कि यदि समय पर इलाज हो जाए तो कौशल्या फिर से सामान्य जीवन जी सकती हैं और अपनी छोटी बच्ची की परवरिश अच्छे से कर पाएंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.