संभल में मोहर्रम के जुलूस में दौड़ा करंट 4 लोग झुलसे कैमरे में दर्ज हुआ भयानक हादसा

Updated on 28-07-2023 01:36 PM
संभलः उत्तर प्रदेश के संभल में हजरतनगर गढ़ी गांव में रेलवे ट्रैक से अलम का जुलूस निकालते समय अलम ओवरहेड इलेक्ट्रिसिटी (ओएचई) की चपेट में आने से चार लोग झुलस गए। अलम बारिश में भीगे हुए थे। अलम के जुलूस में करंट दौड़ने से हुए हादसे से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी झुलसे लोगों को गांव हजरतनगर गढ़ी के निजी चिकित्सक से उपचार कराया। दो की हालत गंभीर होने पर संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को हजरत नगर गढ़ी में 8वीं मोहर्रम के जुलूस में शामिल 4 अलमदार रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय अलम पर उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गए। बताते हैं कि संभल के हजरत नगर गढ़ी में आठवीं मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। जुलूस में सैकड़ों की तादाद में अलमदार शामिल थे। दोपहर बाद अलीनगर के अलमदार भी हजरत नगर गढ़ी के आलम के जुलूस में शामिल हो गए। उनके स्वागत के लिए कुछ अलमदार उनको लेने सिरसी बिलारी मार्ग पर पहुंच गए, जहां से उनको वापस जुलूस में लेकर आ रहे थे।

हजरत नगर गढ़ी में रेलवे क्रॉसिंग को 100 से अधिक अलमदार ने पार कर लिया था जबकि पीछे चल रहे चार अलमदार रह गए। रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय आलम ओएचई लाइन से टकरा गए। टकराने के दौरान आलम में करंट दौड़ गया। इसमें अफजाल निवासी पतेई खालसा थाना डिडौली का आलम क्रॉसिंग से खंभे से टकरा गया था, जो करंट की चपेट में आ गया। बारिश में भीग जाने के कारण अमल में करंट दौड़ गया। अलमदार हसनैन निवासी नाला संभल, इस्लाम निवासी पाक बड़ा, अदीब मिस्त्री निवासी हजरत नगर गढ़ी ,करंट की चपेट में आकर झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी झुलसे हुए अलमदारों को संभल के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। दो की हालत गंभीर देखते हुए संभल के ही एक निजी बड़े अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.