झांकियों में वन विभाग को प्रथम और शिक्षा एवं आदिवासी विभाग को मिला द्वितीय, तृतीय स्थान

Updated on 27-01-2025 12:47 PM

दंतेवाड़ा।  गणतंत्र दिवस के अवसर पर दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में विभागों के द्वारा प्रदर्षित झांकियों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा  ’’निक्षय निरामय’’ के तहत छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान थीम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ’’जल ही जीवन है’’, आदिवासी विकास विभाग बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर ’’दंतेवाड़ा फागुन मडई ’’, महिला बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह की रोकथाम, पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु संगणना, शिक्षा विभाग द्वारा उल्लास अभियान, और वन विभाग द्वारा वन एवं पषु संरक्षण पर आधारित नयनाभिराम झांकियां प्रदर्शित की गयी। इस प्रकार इनमें उत्कृष्ट झांकियों को पुरस्कृत करने के क्रम में वन विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिला। जबकि शिक्षा विभाग की झांकी को दूसरा तथा आदिवासी विकास विभाग की झांकी को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित मार्च पास्ट में  जिला महिला पुलिस बल प्रथम स्थान पर रहा जबकि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दंतेवाड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं जिला पुलिस पुरूष बल को तृतीय पुरस्कार मिला। इसके साथ ही शस्त्र रहित मार्च पास्ट में एनसीसी‘‘ को प्रथम पुरस्कार, ‘‘नगर सैनिक दंतेवाड़ा‘‘को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.