बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस ने विराट-अनुष्का के करीबी को किया अरेस्ट, इन 3 पर भी गिरी गाज

Updated on 06-06-2025 02:27 PM
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के लिए आनन-फानन में जश्न मनाना और विक्ट्री परेड निकालना महंगा पड़ता दिख रहा है। विक्ट्री परेड के लिए सुरक्षा व्यवस्था देने से इनकार करने वाली बेंगलुरु पुलिस ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आदेश के बाद शुक्रवार को निखिल सोसाले, किरण कुमार, सुमंत और सुनील मैथ्यू को कर्नाटक के गिरफ्तार कर लिया। निखिल सोसाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में मार्केटिंग और रेवेन्यू के प्रमुख के तौर पर काम करते हैं, वहीं किरण, सुमंत और मैथ्यू DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क के कर्मचारी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो निखिल बेंगलुरु से मुंबई की यात्रा करने के लिए एयरपोर्ट पर थे। एक दिन पहले ही दर्ज एफआईआर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का नाम भी शामिल किया गया था। इस तरह से आरसीबी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।

आनन-फानन में आरसीबी का आईपीएल जीत का जश्न हुअ बेकाबू
विराट कोहली की टीम रॉयल चैंलजर्स बेंगलुरु 3 जून को पंजाब किंग्स को 6 रन से हराने के बाद 18 साल में पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब रही थी। इसके बाद टीम ने उत्साह में 4 जून को सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जश्न का समय और विक्ट्री परेड निकालने का ऐलान किया था। हालांकि, दोपहर होते-होते कर्नाटक पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए। विक्ट्री परेड से मना कर दिया, जबकि स्टेडियम के अंदर सेलिब्रेशन की इजाजत दी थी।
पुलिस के इनकार के बावजूद लगभग 3 लाख हुए जमा
बावजूद इसके स्टेडियम के करीब लगभग 3 लाख लोग जमा हो गए, जबकि स्टेडियम की कैपेसिटी 32 हजार ही है। गेट नंबर-1 पर भगदड़ की खबर आई और उसमें 11 फैंस की मौत हो गई, जबकि लगभग 50 घायल हुए। बता दें कि गिरफ्तार किरण सीनियर इवेंट मैनेजर हैं और मैथ्यू वाइस प्रेसिडेंट - बिजनेस अफेयर्स के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने RCB, DNA और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अधिकारियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था।
साथ ही, उन्होंने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद, अतिरिक्त कमिश्नर (पश्चिम) विकास कुमार विकास, डीसीपी (सेंट्रल) शेखर एच. टेकन्नवर और कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के अन्य निचले अधिकारियों सहित कई शीर्ष पुलिस अधिकारियों को तुरंत निलंबित करने की भी घोषणा की थी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा था- कैबिनेट ने कल की दुखद घटना की जांच एक एकल-सदस्यीय न्यायिक आयोग को सौंपने का फैसला किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में शनिवार को एक और पदक मिला। आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।…
 26 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम…
 26 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में शूटिंग, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन,…
 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले सावन बरवाल का कहना है कि अगर वह पदक नहीं जीत पाते तो उनका एथलेटिक्स में आना समय की…
 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत की अनाहत सिंह ने स्कॉश के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही 18 साल की इस खिलाड़ी ने कम से कम…
 26 September 2026
जापान के नागोया किंजो फुटो एरिना में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 की स्क्वैश प्रतियोगिता के मेंस सिंगल सेमीफाइनल में भारत के अभय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…
 25 September 2026
नागोया: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारतीय टीम पूल बी में टॉप…
 25 September 2026
नई दिल्ली: जश्न मनाइए, खुशियों में डूब जाइए। एशियन गेम्स 2026 में दिन का आगाज इससे बेहतर नहीं हो सकता था। सिर्फ 2 मिनट के अंदर भारत को दो मेडल…
 25 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पहला पदक दिलाने वाली सुचिका तारियाल ने अपना दर्द साझा किया है। सुचिका को सेमीफाइनल मुकाबले में विवादित…
Advt.