सीजीएमएससी की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने दिए अहम निर्देश

Updated on 04-02-2026 12:09 PM

रायपुर ।  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन (सीजीएमएससी) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक में राज्य में दवाइयों की आपूर्ति, मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना से जुड़े विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई।स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में किसी भी परिस्थिति में अतिआवश्यक दवाइयों की कमी नहीं होनी चाहिए और उनकी समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयां समय पर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दवा आपूर्ति प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए मंत्री ने अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, स्टॉक और एक्सपायरी से जुड़ी जानकारी हेतु लाइव ट्रैकिंग सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता तथा मांग-आपूर्ति के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया।बैठक में दवाइयों एवं मेडिकल उपकरणों के गुणवत्ता परीक्षण मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा अस्पतालों में आवश्यक कंज्युमेबल सामग्री की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन जिलों द्वारा मांग भेजने के बावजूद दवाइयों का उठाव नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

स्वास्थ्य मंत्री ने 31 मार्च 2026 तक अत्यावश्यक मेडिकल उपकरणों की खरीदी पूर्ण करने, प्रयोगशालाओं में रिएजेंट की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा महासमुंद, कांकेर और कोरबा मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा राज्य में 12 नए नर्सिंग कॉलेज और 6 फिजियोथेरेपी कॉलेजों के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने को कहा गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.