नशा के अंधकार में एसपी रजनेश सिंह ने जलाया चेतना का दीपक

Updated on 28-10-2024 12:08 PM

बिलासपुर। अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना के साथ बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने लगभग चार माह पूर्व बहुउद्देशीय अभियान चेतना का शुभारंभ किया था।  चेतना सामुदायिक पुलिसिंग पर आधारित ऐसा अभियान है जिसका उद्देश्य आम जनों को विभिन्न अपराधों से मुक्ति के साथ-साथ लोगों को विभिन्न प्रकार के दुर्व्यासनो से  छुटकारा दिलाना है। इसी संदर्भ में आज दिनांक 27.10.2024  की संध्या हैप्पी स्ट्रीट में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया l चेतना का चौथा चरण जो नशे के विरूद्ध है।ऐसे व्यक्ति जो किसी भी प्रकार के नशे जैसे दलदल में फस  चुके है और इस नशा के कारण वह तमाम प्रकार के अपराध घटित कर रहे हैं नशे के घनघोर अंधकार में डूबे ऐसे व्यक्तियों को  प्रकाश में लाने पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने बड़ी संख्या में उपस्थित बिलासपुरवासियों के साथ चेतना दीपक प्रज्वलित किया ।

इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न समिति, संगठन, एनजीओ, शहर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न स्कूलों कॉलेजों के छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष शामिल हुए तथा लगभग 5000 दीपों से CHETANA AGAINST DRUGS लिखकर  चेतना दीप दीपावली के पूर्व दिवस पर प्रज्वलित किया।  विश्वास है इस चेतना दीप के प्रकाश से लोग नशे से के अंधकार से दूर होंगे और समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे। तथा  हम सभी इस चेतना दीप के प्रकाश से नशे के सौदागरों  तक पहुंचकर उन पर कानूनी शिकंजा कस पाएंगे । पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने कहा चेतना दीप उन नशे के अंधकार में खो चुके व्यक्तियों के लिए भी है जो अपने घर परिवार से दूर हो चुके हैं वे इस चेतना दीप के प्रकाश से नशे को तिलांजलि देकर सकुशल अपने घर वापस आ सकेंगे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के अलावा एडिशनल एसपी यातायात श्री नीरज कुमार चंद्राकर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप अनुज कुमार अर्चना झा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और विभिन्न समिति ,समूह के सदस्य  बड़ी संख्या में उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन यातायात के सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने किया।  कार्यक्रम में जीवधरणी फाउंडेशन के श्री विकास वर्मा तथा आर्यन फिल्म के डायरेक्टर रामानंद तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.