चुनावी साल में गहलोत सरकार के खिलाफ मैदान में उतरी पार्टियां, BJP और BSP के साथ ही RLP ने भी तैयार किया यात्राओं का रोडमैप

Updated on 12-08-2023 12:45 PM
जयपुर: चुनावी साल में हर राजनीतिक दल अपनी पहुंच गांव-ढाणी तक बनाने के लिए रैलियों और यात्राओं का सहारा लेते हैं। हर क्षेत्रों में रैलियों और यात्राओं का आयोजन करके अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करते हैं। मकसद होता है, चुनाव के दौरान वे अच्छा प्रदर्शन कर सके। राजस्थान में इसी साल चुनाव है। लिहाजा पिछले कुछ महीनों से बीजेपी, कांग्रेस, आरएलपी और आम आदमी पार्टी की ओर से लगातार चुनावी सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। बीजेपी, बसपा और आरएलपी ने अब प्रदेशभर में यात्राएं निकालने की तैयारी कर ली है। यात्रा का रोडमैप तैयार किया जा चुका है।

बसपा निकालेगी बहुजन अधिकार रथयात्रा

बहुजन समाज पार्टी प्रदेश की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है। बसपा ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करना भी शुरू कर दिया है। पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं और जल्द ही अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जाएगा। पार्टी की ओर से अब प्रदेशभर में बहुजन अधिकार रथयात्रा निकाली जाएगी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा का कहना है कि पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत कर कांग्रेस में शामिल होने वालों को पार्टी में कतैई वापस नहीं लिया जाएगा। रथयात्रा के जरिए पार्टी की विचारधारा को गांव ढाणी तक पहुंचाया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को बसपा से जोड़ा जाएगा।

बीजेपी निकालेगी परिवर्तन यात्रा

प्रदेश सरकार के खिलाफ हाल ही में बीजेपी ने जन आक्रोश यात्रा निकाली थी। प्रदेश की कानून व्यवस्था, पेपर लीक और भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा गया था। राजधानी जयपुर में दो तीन बाद बड़े विरोध प्रदर्शन भी किए गए। अब पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाले जाने का प्लान बना है। परिवर्तन यात्रा के जरिए बीजेपी सरकार के कारनामों को जनता के बीच जाकर उजागर करेगी।


बेनीवाल का दावा - तीसरे मोर्चा ही विकल्प

लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी तीसरे मोर्चे के रूप में ताल ठोक रही है। पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का दावा है कि प्रदेश की जनता बीजेपी और कांग्रेस से तंग आ चुकी है। दोनों ही पार्टियां बारी बारी से जनता को लूट रहे हैं। ऐसे में अब आरएलपी ही जनता से समक्ष तीसरा विकल्प है। बेनीवाल ने जून में राजस्थान के अलग अलग जिलों में 8 बड़ी रैलियां निकाली। अब एक बार फिर से प्रदेशव्यापी यात्रा का रोडमैप तैयार किया गया है। पिछले चुनावों में आरएलपी के तीन विधायक बने थे। कई स्थानों पर आरएलपी के प्रत्याशियों ने 40 से 50 हजार वोट प्राप्त किए थे। ऐसे में इस बार बेनीवाल सत्ता में आने का दावा ठोक रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.