गणतंत्र दिवस के अंतिम पूर्वाभ्यास में जवानों ने दी राष्ट्रध्वज को सलामी

Updated on 24-01-2025 03:21 PM
कांकेर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह 26 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसके सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को सुबह नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और एसएसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला की उपस्थिति में अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बने एसडीएम कांकेर ने राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराकर सलामी दी।

आज सुबह 9.00 बजे राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि बने एसडीएम कांकेर अरूण कुमार वर्मा का मुख्य समारोह स्थल पर आगमन हुआ, जहां पर कलेक्टर और एसएसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य मंच पर पहुंचकर मुख्य अतिथि ने राष्ट्रध्वज तिरंगा को फहराकर सलामी दी, इसके  साथ ही राष्ट्रगान की धुन का वादन किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि के द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण जिप्सी में सवार होकर किया गया। इस दौरान कलेक्टर और एसएसपी पटेल भी उनके साथ मौजूद थे। तत्पश्चात् जिला पुलिस बल, जिला सेनानी, बस्तर फाइटर्स, फॉरेस्ट गॉर्ड्स 135 जवान और एनसीसी और स्काउट गाइड कैडेट्स की टोलियों के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया तथा मुख्य अतिथि बने एसडीएम वर्मा ने दल प्रमुखों से परिचय प्राप्त किया। इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों के स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा पीटी एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें विद्यार्थियों ने लगभग एक हजार पीटी सहित देशभक्ति गीतों और थीम पर आधारित नृत्य उमंग और जोश के साथ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस अहिरवार, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मण्डावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जिला स्तरीय समारोह में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप के द्वारा मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा, जिसके सभी प्रायोजित कार्यक्रमों का आज मिनट टू मिनट अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री का आमजनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न नक्सल मोर्चों में शहीद हुए जिले के 92 पुलिस जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मार्च पास्ट में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दलों को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.