पिछले 6 महीने में किस राज्य में महंगाई सबसे अधिक और कहां रही सबसे कम, देखें ये आंकड़े

Updated on 18-05-2024 04:44 PM
नई दिल्ली: देश में बीते महीनों में महंगाई लगातार बढ़ी है। कई ऐसे राज्य हैं जहां महंगाई काफी बढ़ गई है। वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं जहां महंगाई सबसे कम बढ़ी है। आंकड़ों के मुताबिक, लगातार छह महीनों से ओडिशा में खुदरा मुद्रास्फीति 7 फीसदी से ज्यादा रही है। यह पूरे देश के औसत से काफी ज्यादा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में पिछले 5 महीनों में महंगाई सबसे कम रही है। यह सिर्फ 2 फीसदी के करीब है। अगर आंकड़ों को देखें तो अप्रैल में ओडिशा में महंगाई दर 7.1 फीसदी थी। जबकि पूरे देश में औसत महंर्गा दर 4.8 फीसदी थी। ऐसे में ओडिशा सबसे ज्यादा महंगाई वाला राज्य बनकर उभरा है। नवंबर 2023 में ओडिशा में महंगाई 7.7% थी जो दिसंबर में बढ़कर 8.7% हो गई। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में अप्रैल में महंगाई सबसे कम 2.2% रही है। पिछले साल नवंबर में भी दिल्ली में महंगाई 3.1% थी।
इतनी रही है महंगाई
देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 13 राज्यों में महंगाई दर राष्ट्रीय औसत 4.8% से ज्यादा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ राज्यों में ज्यादा महंगाई की वजह कुछ खास चीजों के दामों में उछाल और सामान की कमी है। उदाहरण के तौर पर सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे महंगाई और ज्यादा बढ़ रही है। टमाटर, आलू और प्याज के दाम पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा हैं। अप्रैल में आलू के दाम पिछले साल के मुकाबले 53.6% बढ़े हैं, टमाटर के दाम 41.8% और प्याज के दाम 36.6% बढ़े हैं।

महंगाई इस वजह से बढ़ी

हाल के आंकड़ों के अनुसार थोक भाव में महंगाई अप्रैल में 13 महीने के उच्चतम स्तर 1.3% पर पहुंच गई, जो खाने के सामान और ईंधन की ऊंची कीमतों की वजह से है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले महीने चेतावनी दी थी कि खाने के सामान की कीमतों में अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन रिकॉर्ड रबी गेहूं उत्पादन से कीमतों को कम करने और सरकारी स्टॉक को बढ़ाने में मदद मिलेगी। RBI ने यह भी कहा था कि दालों की कुछ खास किस्मों और मुख्य सब्जियों के उत्पादन पर करीबी निगरानी रखी जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य से ज्यादा तापमान और लू की वजह से कुल मिलाकर महंगाई और बढ़ सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.