रनवे के पास डिनर मामले में सिंधिया बोले- ये शर्मनाक ऐसी घटना स्वीकार नहीं

Updated on 19-01-2024 12:52 PM

सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंबई एयरपोर्ट के टारमैक पर डिनर करने की घटना को शर्मनाक बताया है। गुरुवार (18 जनवरी) को उन्होंने कहा- मैं सोच भी नहीं सकता कि ऐसा क्यों हुआ। ऐसी घटना स्वीकार नहीं थी, इसलिए इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट पर भारी जुर्माना लगाना जरूरी हो गया था।

दरअसल, 14 जनवरी को इंडिगो की गोवा से दिल्ली जा रही फ्लाइट 6E2195 12 घंटे लेट उड़ान भरने के बाद मुंबई डायवर्ट कर दी गई थी। फ्लाइट की देरी से पैसेंजर्स नाराज थे। मुंबई एयरपोर्ट पर वे फ्लाइट से उतरे और टारमैक पर बैठ गए। जमीन पर बैठकर पैसेंजर्स ने डिनर किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

इसके चलते ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने इंडिगो पर 1.20 करोड़ और मुंबई एयरपोर्ट पर 60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। सिंधिया ने कहा- घटना की जानकारी लगते ही आधी रात को मंत्रालय में अधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई थी। इसके बाद जरूरी नोटिस जारी किए गए और 24 घंटे के अंदर ही भारी जुर्माना लगाया गया।

सिंधिया ने बताई फ्लाइट्स लेट होने की वजह
हाल के दिनों में घंटों फ्लाइट्स होने को लेकर सिंधिया ने कहा- कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी में आम रनवे के साथ CAT-3 रनवे पर भी टेकऑफ- लैंडिंग करना मुश्किल होता है। फ्लाइट का समय पर उड़ान भरना रनवे की क्षमता, एयरक्राफ्ट की क्षमता और एयरपोर्ट पर मौजूद ह्यूमन रिसोर्स पर निर्भर करता है।

सिंधिया ने कहा कि एविएशन सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पैसेंजर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में उन्हें मिलने वाली सुविधाएं भी वर्ल्ड क्लास होनी चाहिए। हालांकि, कोहरे की स्थिति को कंट्रोल करना हमारे हाथ में नहीं है। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते।

क्या होता है टारमैक, जहां बैठे थे यात्री?
एयरपोर्ट पर जिस जगह सामान की लोडिंग और अनलोडिंग होती है, उसे टारमैक कहा जाता है। यह रनवे का हिस्सा ही होता है। यहां पैसेंजर्स की मौजूदगी सुरक्षा में चूक का मामला माना जाता है, क्योंकि इसके पास रनवे पर विमान टेक-ऑफ और लैंड करता है।

फ्लाइट लेट होने पर SOP जारी की गई
फ्लाइट्स लेट होने के बीते दिनों कई घटनाएं हुईं। मुंबई एयरपोर्ट की इस घटना के अलावा दिल्ली एयरपोर्ट पर भी एक घटना हुई, जिसमें गुस्साए पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मार दिया ता। विवाद बढ़ने के बाद मंत्रालय ने स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोटोकॉल (SOP) जारी की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.