'आरक्षण के नाम पर बॉबकट और लिपस्टिक वाली महिलाएं आ जाएंगी आगे', आरजेडी नेता के ये कैसे बोल

Updated on 30-09-2023 01:42 PM

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में आरजेडी के महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने महिला आरक्षण पर आपत्तिजनक टिप्पणी कमेंट किया। मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि महिलाओं का आरक्षण जाति और पिछड़े अति पिछड़े आधार पर होना चाहिए। उन्होंने महिलाओं के बाल और लिपस्टिक पर कमेंट किया। आरजेडी नेता ने कहा कि इस महिला आरक्षण का फायदा उठाकर बॉब कट और लिपस्टिक वाली औरतें आगे आ जाएंगी। यही नहीं लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव तक टीवी-सोशल मीडिया से दूर रहने की भी अपील की।


'आरक्षण देना है तो पिछड़ी-अति पिछड़ी महिलाओं को दें'

महिला आरक्षण पर बोलते हुए अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जिस तरह से अपनी बात रखी वो चौंकाने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि अगर आरक्षण देना है तो पिछड़ी और अत्यंत पिछड़ी महिलाओं को दें। अत्यंत पिछड़ा का भी कोटा तय किया जाए तब तो ठीक है। वरना महिला के नाम पर बॉब कट और लिपिस्टिक वाली औरतें हीं आगे आएंगी। नौकरी में तब आपकी महिलाओं को कुछ मिलेगा।


'बॉबकट-लिपस्टिक' कमेंट पर घमासान

राजद महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी की ओर से महिलाओं पर दिए गए बयान ने फिर नए राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने जिस तरह से अपनी बात को रखी उस पर सियासी घमासान तेज होने के आसार हैं। इस मुद्दे पर विपक्ष हमलावर होता नजर आ रहा है।


टीवी-सोशल मीडिया से दूरी की सलाह

मुजफ्फरपुर में अपने संबोधन के दौरान अब्दुल बारी सिद्दीकी लोगों को 2024 और 2025 तक टीवी और सोशल मीडिया से दूर रहने नसीहत देते नजर आए। उन्होंने कहा कि टीवी और सोशल मीडिया से दूरी बनाइए और कसम खाइए और कम से कम लोक सभा चुनाव तक इसे नहीं देखें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.