नए सर्वे में प्रेसिडेंट से आगे वाइस प्रेसिडेंट ट्रम्प इन दोनों पर भारी पड़ रहे

Updated on 20-12-2023 01:23 PM

अमेरिकी जनता 2024 में अपना 47वां राष्ट्रपति चुनेगी। प्रेसिडेंट जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फिर प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में उतरने का इरादा जता चुके हैं।

सोमवार को भरोसेमंद माने जाने वाले ‘मोनमाउथ यूनवर्सिटी’ के सर्वे रिजल्ट्स सामने आए तो कई लोग हैरान रह गए। अप्रूवल रेटिंग के मामले में बाइडेन वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस से 1% वोट से पिछड़ गए। डिस-अप्रूवल रेटिंग में भी कमला 3% वोट से आगे रहीं।

हालांकि, बाइडेन-कमला की डेमोक्रेट पार्टी के लिए ये फिर भी अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प इन दोनों से काफी आगे नजर आ रहे हैं।

कौन बेहतर कमांडर इन चीफ होगा

इस सर्वे या पोल के मुताबिक- फिलहाल, व्हाइट हाउस में मौजूद बाइडेन के लिए जुलाई 2023 के बाद से वक्त अच्छा नहीं रहा। 81 साल के बाइडेन को महज 34% अमेरिकी एक और कार्यकाल देना चाहते हैं। इसे अप्रूवल रेटिंग कहा जाता है। 61% अमेरिकी अब बाइडेन को एक और मौका नहीं देना चाहते। यानी ये उनकी डिस-अप्रूवल रेटिंग हुई।

अब बात करते हैं वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस के हवाले से। हैरिस अप्रूवल रेटिंग के मामले में 35% वोट हासिल करके अपने बॉस से 1% आगे हैं। ‘द हिल’ की रिपोर्ट कहती है- ये 1% इसलिए बहुत अहम है, क्योंकि कमला बहुत पीछे से आगे निकली हैं और डेमोक्रेट पार्टी के अंदर अब इस सिलसिले के रुकने के आसार कम ही नजर आते हैं। कमला की डिस-अप्रूवल रेटिंग 57% है और ये बाइडेन से 4% कम है।

लब्बोलुआब को देखें तो अगर डेमोक्रेट पार्टी किसी नेता को अगले प्रेसिडेंट के तौर पर प्रोजेक्ट करती है तो जाहिर है इस रेस में कमला अप्रूवल और डिस-अप्रूवल रेटिंग के लिहाज से आगे नजर आ रही हैं। यानी लोग हैरिस को बाइडेन से बेहतर कमांडर इन चीफ मान रहे हैं।

कहां फेल हो रहे हैं बाइडेन

कुछ लोग ऐसे भी हैं जो न तो डेमोक्रेट्स को फेवर करते हैं और न रिपब्लिकन्स को। इस लिहाज से बाइडेन लोकप्रियता खोते जा रहे हैं। मसलन, जुलाई में 24% लोगों ने उनके पक्ष में वोट किया था। अब 14% ही चाहते हैं कि बाइडेन ही बेहतर रहेंगे।

इमीग्रेशन के मामले में 69% और महंगाई के मोर्चे पर 68% अमेरिकी बाइडेन को नाकाम मानते हैं। मोनमाउथ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पैट्रिक मुरे कहते हैं- कोविड के बाद महंगाई के तूफान को संभालने में बाइडेन नाकाम साबित हुए और हमारा डेटा यही बता रहा है। 69% अमेरिकी अब भी मानते हैं कि इकोनॉमी सही रास्ते पर नहीं है। सिर्फ 20% अमेरिकी ऐसे हैं कि अर्थ व्यवस्था में सुधार हो रहा है। 2020 में ट्रम्प के बारे में डेटा यही बता रहा था।

साथियों से खफा राष्ट्रपति

पिछले दिनों वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पोल और सर्वे में खुद को पिछड़ते देख बाइडेन अपने ही साथियों से नाराज चल रहे हैं। 9 नवंबर को उन्होंने कहा था- आपको किसी पोल या सर्वे देखने की जरूरत ही क्या है। 10 में से 8 पोल्स में हम आगे हैं, सिर्फ दो में पीछे हैं। आप ये बताइए कि मैं अगर सर्वे में पिछड़ रहा हूं तो इसको सुधारने के लिए आप लोग क्या कर रहे हैं।

सिर्फ बाइडेन ही क्यों, उनकी हमसफर जिल बाइडेन भी पति को सर्वे में पिछड़ते देखकर नाखुश हैं। ‘रियल क्लीयर पॉलिटिक्स’ के सर्वे में पिछले हफ्ते दावा किया गया था कि डोनाल्ड ट्रम्प इस वक्त बाइडेन से करीब 4% वोट से आगे हैं।

ट्रम्प 16% वोट्स से आगे

मोनमाउथ के सर्वे और ओवरऑल पोल्स के मुताबिक- बाइडेन की अप्रूवल रेटिंग इस वक्त 34% है तो ट्रम्प को 50% लोग अगले राष्ट्रपति के तौर पर देखना चाहते हैं। 61% अमेरिकी फैमिलीज मानती हैं कि बाइडेन ने उनकी मुश्किलों पर ध्यान नहीं दिया।

मोनमाउथ का सर्वे 30 से 4 दिसंबर के बीच किया गया था। इसमें हर फील्ड से 803 लोगों का ग्रुप बनाया गया था। गलती की गुंजाइश (मार्जिन ऑफ एरर) 4.8% रखी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
पेरिस: एफिल टॉवर का संचालन करने वाली कंपनी SETE के चीफ एग्जीक्यूटिव अपने पद से हट जाएंगे। यह कदम हिंदू धार्मिक समूह (BAPS) के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों की…
 30 September 2026
मनीष गुप्ता, न्यूयॉर्क से: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की इस बार की बैठक अखाड़ा बन गई। रूस-यूक्रेन युद्ध, महंगे तेल की हाय-हाय, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को नक्शे से मिटाने…
 30 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में प्रांतों को बांटने के मुद्दे पर कई राजनीतिक दलों की ओर से तीखा विरोध देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत 30 जुलाई को हुई, जब गृहमंत्री…
 30 September 2026
बगदाद: अमेरिकी सेना बुधवार 30 सितम्बर को इराक में अपने आखिरी ठिकाने को छोड़कर हटने वाली है। ईरान और उसके सहयोगी इस वापसी को अपनी जीत के तौर पर मना…
 30 September 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। मंगलवार को कबीर ने कहा कि बांग्लादेश और भारत के…
 30 September 2026
रियाद: पाकिस्तान उलेमा काउंसिल के हेड हाफिज मोहम्मद ताहिर अशरफी ने कहा है कि यमन के हूती मुस्लमान नहीं है। सऊदी अरब में एक कॉन्फ्रेंस में अशरफी ने ये बयान…
 30 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी पंजाब के फैसलाबाद जिला प्रशासन ने बड़ा ऐलान किया है। प्रशासन जिले के बंगा गांव में शहीद भगत सिंह का स्मारक बनाने जा रहा है, जहां 1907 में…
 30 September 2026
अबू धाबी/रियाद/वॉशिंगटन: भारत में सितम्बर 2023 में हुए G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर (IMEC) की योजना का ऐलान किया गया था। मिडिल ईस्ट के रास्ते भारत को…
 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…
Advt.