जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी दूरस्थ वनांचल से लेकर शहरी क्षेत्रों तक की समस्याएं

Updated on 10-02-2026 11:55 AM

कोरबा। जिला कार्यालय कोरबा में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों एवं शहरी अंचलों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं सहानुभूतिपूर्वक सुना। प्राप्त सभी आवेदनों पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आवेदकों द्वारा क्रमवार अपने आवेदन प्रस्तुत किए गए तथा अपनी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया गया। कलेक्टर श्री दुदावत ने ट्राइसाइकिल एवं राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों को खाद्य विभाग को प्रेषित करते हुए निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार समाज कल्याण विभाग को ट्राइसाइकिल संबंधी आवेदनों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को प्रदाय करने के निर्देश दिए गए।

जनदर्शन में भूमि को कब्जामुक्त कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), केवाईसी, मुआवजा, संविदा एवं अनुकम्पा नियुक्ति, सीमांकन तथा भवन निर्माण से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।

बरबसपुर क्षेत्र में राखड़ डंपिंग के कारण खेतों में जलभराव की समस्या को लेकर जवाहर लाल डहरिया द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक ने बताया कि राखड़ डंपिंग से

कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर मामले की जांच करने एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नगर निगम अंतर्गत मरम्मत कार्य पूर्ण होने के पश्चात भुगतान नहीं होने की शिकायत को लेकर ठेकेदार अरविंद कुमार ने आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने प्रकरण को संबंधित विभाग को प्रेषित करते हुए नियमानुसार परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.