शहजादा' के थप्पड़ सीन में परेश रावल ने कार्तिक को खुद कहा- जोर से घुमाकर मारना, मूड में जाना एकदम

Updated on 13-01-2023 07:16 PM

मुंबई का प्रतिष्ठित सिंगल स्क्रीन सिनेमा कॉम्प्लेक्स 'गेयटी-गैलेक्सी उर्फ जी7' में गुरुवार की दोपहर भयंकर भीड़ थी। ऐसा इसलिए है क्योंकि 'शहजादा' का ट्रेलर लॉन्च था। शहजादा का ट्रेलर एक दिन पहले ही आया है और इसने फैंस के बीच धमाल मचा दिया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन का लुक और उनका एक्शन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। ट्रेलर लॉन्च पर न केवल फिल्म की टीम और मीडिया बल्कि फैंस भी बहुत उत्साहित थे। ट्रेलर भी काफी मजेदार निकला और इसने 1000 सीटों वाले सिनेमा हॉल में मस्ती और पागलपन को बढ़ा दिया। उम्मीद के मुताबिक, मीडिया के पास फिल्म और इसके कॉन्टेंट के बारे में पूछने के लिए कई सवाल थे। टीम ने इसके बॉक्स ऑफिस की संभावनाओं से लेकर नेपोटिज्म डायलॉग पर तक बात की।

कार्तिक आर्यन ने परेश रावल को मारा थप्पड़


एक पत्रकार का आखिरी सवाल यादगार सीन के बारे में था जहां कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) परेश रावल (Paresh Rawal) को एक जोरदार थप्पड़ मारते हैं। कार्तिक से पूछा गया कि इतने दिग्गज एक्टर को हिट करना कैसा रहा।

परेश रावल को थप्पड़ मारना कैसा था?


इस पर कार्तिक आर्यन ने खुलासा किया, 'यह एक बहुत अच्छा सवाल है। मैं भी डरा हुआ था। परेश जी का शुक्र है कि सीन अच्छा हो गया। मैं असमंजस में था कि कैसे करूं। हम वास्तव में थप्पड़ नहीं मारते हैं और यह एक खास तरीके से शूट किया गया है, जिससे आपको विश्वास हो जाता है कि मैंने उन्हें थप्पड़ मारा है। लेकिन ये गलती से कभी भी लग सकता है। लेकिन को-एक्टर्स के बीच विश्वास होना चाहिए और ये एक टाइमिंग का खेल है। वह इस तरह के कॉमिक टाइमिंग के बादशाह हैं।'

सबसे बेहतरीन है थप्पड़ सीन


कार्तिक आर्यन ने आगे कहा, 'सीन शूट होने से पहले उन्होंने मुझसे कहा, 'तू टेंशन मत लेना। खीच के मारना। फिल्म के मूड में जाना। उससे मुझे बहुत सहायता मिली।' कार्तिक आर्यन ने बताया कि थप्पड़ का सीन शहजादा में देखने लायक होगा। वह सीन फिल्म के मेन पार्ट्स में से एक है।'

कार्तिक आर्यन और परेश रावल के अलावा 'शहजादा' में कृति सेनन (Kriti Sanon), मनीषा कोइराला और रोनित रॉय भी हैं। यह 10 फरवरी, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह अल्लू अर्जुन की 2020 की ब्लॉकबस्टर 'अला वैकुंठपूर्मुलु' की आधिकारिक रीमेक है और भूषण कुमार के अलावा अल्लू अरविंद, एस राधा कृष्ण, अमन गिल और कार्तिक आर्यन ने भी फिल्म को बनाया है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.