सुपर-100 प्रवेश परीक्षा में रीवा से सर्वाधिक 58 विद्यार्थियों का चयन, लगा गड़बड़ी का आरोप

Updated on 05-08-2024 12:38 PM
 भोपाल। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग की सुपर-100 कोचिंग में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम सामने आते ही गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। तीन दिन पहले जारी परीक्षा परिणाम में रीवा जिले से 58 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें भी अधिकतर विद्यार्थी एक ही परीक्षा केंद्र के हैं।

304 विद्यार्थियों का चयन

इस परीक्षा में 304 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जबकि 13 जिलों से एक भी विद्यार्थी का चयन नहीं हुआ है। अन्य केंद्रों के सफलता औसत से कहीं अधिक विद्यार्थियों के चयन पर अभिभावकों ने प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

सुपर 100 प्रवेश परीक्षा सात व आठ जुलाई को 52 जिलों में आयोजित की गई थी।

सुपर 100 प्रवेश परीक्षा में 14545 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 10796 शामिल हुए थे।

सुपर 100 प्रवेश परीक्षा का परिणाम बीते गुरुवार को ही घोषित किया गया था।

जानकारी के अनुसार सुपर 100 प्रवेश परीक्षा में 304 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।

रीवा में परीक्षा के लिए दो केंद्र मार्तंड स्कूल क्रमांक एक व क्रमांक दो को बनाया गया था।

दोनों केंद्रों से कुल 58 छात्रों का चयन हुआ है यानी रीवा जिले के विद्यार्थियों का चयन कुल विद्यार्थियों की संख्या के मान से काफी अधिक है।

इसमें सबसे ज्यादा विद्यार्थी मार्तंड स्कूल क्रमांक-एक के हैं, जबकि प्रदेश के 13 जिलों से एक भी विद्यार्थी का चयन नहीं हुआ है।

इसमें भी रीवा जिले के मार्तंड क्रमांक एक के चयनित कुछ विद्यार्थियों के रोल नंबर आगे-पीछे बताए जा रहे हैं।

अभिभावकों व विद्यार्थियों ने परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है, जिससे योग्य विद्यार्थियों को सीट मिल सके।

निश्शुल्क कोचिंग व आवासीय सुविधा दी जाती है

मप्र सरकार द्वारा प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए सुपर 100 योजना संचालित की जाती है। राज्य ओपन मुक्त परिषद द्वारा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। प्रवेश परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं एवं 12वीं में शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उमावि भोपाल व शासकीय मल्हराश्रम उमावि इंदौर में प्रवेश दिया जाता है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को जेईई, नीट व क्लैट की परीक्षा की कोचिंग व आवासीय सुविधा निश्शुल्क रहती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.