सुशासन तिहार के तीसरे चरण में समाधान शिविरों के माध्यम से आवेदनों के निराकरण की दी जा रही जानकारी

Updated on 07-05-2025 11:50 AM

अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप आमजनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जरूरतमंद वर्गों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए “सुशासन तिहार“ का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण की शुरुआत 05 मई से हो गई है, जिसके अंतर्गत  समाधान शिविर के माध्यम से आमजनों को उनके द्वारा किए गए शिकायतों एवं मांगो के आवेदनों के निराकरण की स्थिति सहित शासकीय योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।  

इसी कड़ी में मंगलवार को विकासखण्ड बतौली के ग्राम खड़धोवा, अम्बिकापुर के ग्राम नवानगर तथा मैनपाट के ग्राम रोपाखार में समाधान शिविर का आयोजन हुआ।  

कलेक्टर विलास भोसकर ने शिविरों का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को आवेदन के निराकरण के सम्बन्ध में जानकारी दी तथा शासकीय योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आप सभी शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें तथा और लोगों को भी प्रेरित करें। शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों की योजनाओं के स्टॉल लगाए गए, जिसमें विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संवेदशीलता के साथ लोगों के समस्याओं के समाधान करने निर्देशित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

हुआ समस्या का समाधान, तो हितग्राहियों ने बजाई  सुशासन की घंटी  :

लोगों को जब उनकी समस्या के निराकरण की जानकारी मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा, उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सुशासन की घंटी बजायी। लोगों ने सुशासन तिहार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। विकासखंड बतौली के ग्राम खड़धोवा शिविर में आयीं ग्राम पंचायत भटको की रायमुनि ने बताया कि उन्होंने मत्स्य पालन विभाग से मछली जाल के लिए आवेदन किया था, उन्हें आज यहां शिविर में मछली जाल मिल गया है, उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। वहीं ग्राम खड़धोवा की किरण ने राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया था, उन्हें शिविर स्थल में ही राशन कार्ड प्राप्त हो गया है। किरण कहतीं हैं कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता से हम लोगों के समस्या का त्वरित समाधान सुशासन तिहार के माध्यम से हो रहा है, इसलिए मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। वहीं अम्बिकापुर के नवानगर शिविर में आयीं अमृता बताती हैं कि उन्होंने जॉब कार्ड के लिए आवेदन दिया था। सुशासन तिहार के माध्यम से उन्हें जॉब कार्ड मिल जाने पर अमृता ने खुशी जाहिर करते हुए सुशासन की घंटी बजायी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.