साल 2022 में इन स्टॉक्स ने निवेशकों को बनाया करोड़पति! दिया छप्परफाड़ रिटर्न, इन शेयरों ने खूब रुलाया

Updated on 24-12-2022 05:11 PM
नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। नए साल (Happy New Year 2023) की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। साल 2022 में शेयर बाजार (Stock Market) में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। केवल 6 महीने के अंतराल में सेंसेक्स अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर से लगभग 25 फीसदी तक चढ़ने में कामयाब रहा। इसके बावजूद साल 2022 स्टॉक निवेशकों के लिए कठिन साबित हुआ है। इस साल बहुत से निवेशकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। फेड रेट (Fed rate) बढ़ोतरी, रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine war), महंगाई और मंदी की आहट के बीच बाजार में कई बार बड़ी गिरावट देखी गई। इससे पहले कि हम साल 2023 में कदम रखें, आपको बताते हैं कि साल 2022 निवेशकों के लिए कैसा रहा। इस साल कौन से शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को बंपर रिटर्न (Bumper Return) दिया और मालामाल बनाया। वहीं ऐसे स्टॉक्स कौन से रहे जो काफी गिरावट में रहे और निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। आइए आपको बताते हैं।

24 फरवरी रहा सबसे खराब दिन


साल 2022 में सेंसेक्स ने 15 फरवरी को 1,736 अंकों के सबसे बड़े एक दिन के लाभ के साथ 14 बार 1,000 से ज्यादा की रैलियां देखीं। 24 फरवरी सेंसेक्स के लिए सबसे खराब दिन था, जब रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद यह 2,702 अंक टूट गया था। शुक्रवार यानी 23 दिसंबर 2022 को भी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स में 1000 अंक से अधिक की गिरावट देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार को 1.61 फीसदी या 980.93 अंक की गिरावट के साथ 59,845.29 पर बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (Nifty) 1.77 फीसदी या 320.55 अंक की गिरावट के साथ 17,806.80 पर बंद हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.