तीन महीने में 1.86 लाख रिटेल इनवेस्टर्स ने छोड़ा रिलायंस का साथ, टाटा स्टील से भी हुआ मोह भंग

Updated on 17-02-2026 12:37 PM
नई दिल्ली: दिसंबर तिमाही में रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी में भारी बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान कई जानी-मानी कंपनियों में रिटेल निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बेच दी है। इनमें बीएसई, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील भी शामिल है। यहां हम आपको 10 ऐसी कंपनियों के बारे में बता रहा हैं जिनमें रिटेल होल्डिंग में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। इस लिस्ट में बीएसई लिमिटेड सबसे ऊपर है। दिसंबर तिमाही यानी 30 सितंबर से 31 दिसंबर के बीच कंपनी के रिटेल शेयरहोल्डर्स की संख्या 12.57 लाख से घटकर 10.24 रह गई। यानी 2.33 लाख रिटेल इनवेस्टर्स ने कंपनी से किनारा कर लिया।

इस लिस्ट में देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज दूसरे नंबर पर है। मुकेश अंबानी की कंपनी में रिटेल शेयरहोल्डर्स की संख्या दिसंबर तिमाही के दौरान 42.34 लाख से घटकर 40.47 लाख रह गई। इस तरह 1.86 लाख रिटेल इनवेस्टर्स ने रिलायंस के शेयर बेच दिए। सरकारी कंपनी एनटीपीसी के रिटेल इनवेस्टर्स की संख्या इस दौरान 36.31 लाख से घटकर 34.50 लाख रह गई। यानी कंपनी से 1.81 लाख रिटेल इनवेस्टर्स बाहर हो गए। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में रिटेल इनवेस्टर्स की संख्या 29.67 लाख से घटकर 27.93 लाख रह गई। यानी इस संख्या में 1.74 लाख गिरावट आई।

टाटा स्टील का हाल

एक और सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड से भी रिटेल निवेशकों का मोह भंग हुआ है। दिसंबर तिमाही में इसके रिटेल शेयरहोल्डर्स की संख्या 19.24 लाख से 1.69 लाख कम होकर 17.55 लाख रह गई। टाटा पावर के रिटेल शेयरहोल्डर्स की संख्या में 1.58 लाख की गिरावट आई है। सितंबर तिमाही में यह संख्या 43.36 लाख थी जो दिसंबर तिमाही में घटकर 41.78 लाख रह गई। इंडियन ऑयल के रिटेल शेयरहोल्डर्स की संख्या 29.20 लाख से कम होकर 27.62 लाख रह गए। इस तरह इस संख्या में तीन महीने में 1.58 लाख की गिरावट आई।इस दौरान यस बैंक के रिटेल शेयरहोल्डर्स की संख्या में 1.52 लाख की गिरावट आई। सितंबर तिमाही के अंत में बैंक के रिटेल शेयरहोल्डर्स की संख्या 61.65 लाख थी जो दिसंबर के अंत में 60.14 लाख रह गई। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन के रिटेल इनवेस्टर्स की संख्या में पिछली तिमाही में 1.48 लाख की गिरावट आई। 30 सितंबर, 2025 को कंपनी के रिटेल निवेशकों की संख्या 52.71 लाख थी जो 31 दिसंबर, 2025 को 51.23 लाख रह गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.