त्योहारी सीजन को देखते हुए निगम प्रशासन अलर्ट इंदिरा मार्केट प्रतिष्ठानों पर दबिश

Updated on 17-08-2024 12:35 PM

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आगामी त्यौहारों के सीजन को देखते हुए निगम प्रशासन की स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग टीम एक्शन मोड पर आ चुकी है। इसी कड़ी में नगर निगम की टीम ने एक साथ कई प्रतिष्ठानों पर दबिश दी।स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों की जांच की। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली और सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर का कहना है कि आगामी त्योहारों में दुकानों में साफ सफाई एवं मिलावट से मुक्ति को रोकने के लिए इस तरह की जांच की जा रही है।

निगम प्रशासन का कहना है कि आमतौर पर त्योहारों के सीजन में मिलने वाले खाद्य सामग्री, दुकानों में साफ सफाई नहीं होने की शिकायत आती है।इसी कड़ी में पहले से ही अमला मैदान में जुट गया है ताकि लोगों की सेहत से खिलवाड़ ना हो। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर द्वारा आनंद होटल एवं गोकुल होटल सहित अन्य प्रतिष्ठानों में साफ सफाई के साथ-साथ रसगुल्ला,गुलाब जामुन,बेसन के लड्डू सहित दूध का पेड़ा इत्यादि खाद्य सामग्री, मिठाई में मिलावट जैसे चीजों की जांच की आयुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर की जा रही है।

जांच के मौके पर अधिकारियों ने दुकानदारों  को चेतावनी  दी कि अमानक पाए जाने पर संबंधित व्यपारियो के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी।सहायक राजस्व अधिकारी गोइर द्वारा त्योहारी सीजन को देखते हुए भीड़भाड़ क्षेत्र इदिरा मार्केट यातायात व्यवस्थाओं को लेकर सड़क तक राखी दुकान लगाकर यातायात बाधित करने वाले व्यापारियों को निर्देश, बाहर तक न फैलाए दुकान का सामान इत्यादि समझाइस दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.