आगामी निर्वाचन को देखते हुए मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं : कलेक्टर

Updated on 18-04-2023 10:07 PM

महासमुंद । कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने मंगलवार को प्रति सप्ताह आयोजित होने वाली समय-सीमा की बैठक में समय सीमा पत्रकों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी गोठानों में नियमित रूप से गोबर खरीदी सुनिश्चित करें। महिला समूह को अधिकृत करते हुए गोबर खरीदी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक  मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने गोबर खरीदी की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 2 क्विंटल गोबर खरीदी सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उन्होंने जिले में चल रहे सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण की गति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि समय-सीमा के पूर्व सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया जाए। वही बेरोजगारी भत्ता आवेदन भी अधिक से अधिक पात्र युवक-युवतियों के लेने के निर्देश दिए हैं। सरायपाली व बसना में बेरोजगारी भत्ता आवेदनों की कम संख्या पर नाराजगी व्यक्त की। 

कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर  क्षीरसागर ने आगामी निर्वाचन को देखते हुए मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली ,पानी रैंप अभी से दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों की वर्तमान स्थिति का फोटो पोर्टल पर अपलोड करें, यदि किसी स्थान पर मतदान केंद्र में स्थान परिवर्तन की आवश्यकता है तो उसका प्रस्ताव दें। शहरी क्षेत्रों में भी इस तरह की आवश्यकता पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में पोलिंग पर्सनल सिस्टम में एंट्री करने के तरीके बताए गए। उन्होंने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया को समय-सीमा के साथ प्राथमिकता और गंभीरता के साथ करें।


कलेक्टर ने मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात में की गई घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थानों के लिए की गई घोषणाओं पर अमल के लिए समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर चर्चा करें एवं प्रक्रिया के तहत कारवाई पूर्ण करें। कलेक्टर ने ई-डिस्ट्रिक, डीएमएफ और मुख्यमंत्री जन चौपाल, जन शिकायत में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा भी की। कलेक्टर ने अपनी समीक्षा में राजस्व प्रकरणों के लंबित प्रकरणों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के तहत तहसीलदारों को खाली जमीन पर व बड़े किसानों से मिलकर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  एस. आलोक, अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महासमुंद उमेश साहू सहित जिलाधिकारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.