रोहित की पलटन या धोनी के धुरंदर में से किसके हक में रहेगी पिच? जानें क्या बारिश के चलते धुलेगा मैच?
Updated on
08-04-2023 08:07 PM
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला 8 अप्रैल शनिवार को खेला जाएगा। मुकाबले की मेजबानी मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम करेगा। मुंबई और चेन्नई की राइवलरी आईपीएल की सबसे बड़ी राइवलरी है। फैंस का उत्साह इस मैच को लेकर चरम पर होता है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम करने में पूरी जान झोंक देती हैं। इसी के साथ मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की राइवलरी को 'एल क्लासिको' भी कहा जाता है। दर्शकों को दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। तो आइये ऐसे में जानते हैं इस महामुकाबले में पिच और मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है।
पिच रिपोर्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के हक में रहती है। अच्छा उछाल होने की वजह से वानखेड़े में गेंद बल्ले पर सही तरह से आती है, जिसके चलते बल्लेबाज जमकर रन बटोरता है। ऐसे में मुंबई में अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले ही देखने को मिलते हैं। मुंबई और चेन्नई के बीच भी एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। गेंदबाजों के लिए यह पिच ज्यादा मददगार नहीं होती। लाल मिट्टी की यह पिच फिर भी स्पिनर्स के लिए अच्छी रहती है। छोटा मैदान होने की वजह से यहां चौके छक्के भी अधिक लगते हैं। ड्यू के कारण जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
वेदर रिपोर्ट मुंबई के अगर मौसम की बात करें तो, 8 अप्रैल शनिवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने वाला है जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री। इसी के साथ ह्यूमिडिटी 43 प्रतिशत होगी। जबकि हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसके अलावा बात करें बारिश की तो, शनिवार को मुंबई में बारिश के आसार बिल्कुल नहीं है। बहरहाल, ऐसे में उम्मीद है कि बारिश के चलते मैच में किसी तरह की कोई रुकावट नहीं आएगी।
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…