महासमुंद के पहले सर्व सुविधायुक्त पालना घर का शुभारंभ

Updated on 02-03-2024 06:35 PM

महासमुंद। महासमुंद में सांसद चुन्नीलाल साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने फीता काटकर पालना घर का शुभारंभ किया। अतिथियों ने मां सरस्वती के तैल्यचित्र पर दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर कलेक्टर प्रभात मलिक, वनमंडल अधिकारी पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक मौजूद थे।
 
अतिथियों ने पालना घर का अवलोकन करते हुए इसे सर्व सुविधायुक्त और बच्चों के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा पालना घर का निर्माण एक सराहनीय पहल है। इससे कामकाजी महिलाओं को चिंता से मुक्ति मिलेगी। चूंकि जिला मुख्यालय में पालना घर है इसलिए  कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत एवं अन्य कार्यालय के पालक अपने बच्चों को यहां सुरक्षित और निशुल्क रख सकते हैं। ज्ञात है कि पालना घर कार्यालय समय में सुबह 10:00 से  शाम 5:30 बजे तक संचालित होगा। यहां केयर टेकर एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर अतिथि गणों ने बच्चों को गिफ्ट और चॉकलेट भी वितरित किए। कलेक्टर प्रभात मलिक ने बताया कि जिले में कुल 7 पालना घर तैयार किया जाना है जो विकासखंड स्तर पर भी होगा इसकी भी जल्दी ही शुरुआत की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर की पहल पर जिले का पहला सर्व सुविधायुक्त पालना घर तैयार किया गया है। विभिन्न रंगों से पुताई और चित्रांकन से पालना घर आकर्षक लग रहा है। यहां सभी वातानुकूलित कमरे और हॉल है। कुल तीन एसी लगे हैं। साथ ही 6 सीसीटीवी कैमरा से कमरों सहित कैंपस की निगरानी की जा रही है। यहां दो कक्ष बनाए गए हैं जिसमें एक दुलार कक्ष है जहां सुरक्षित स्तनपान कराया जा सकता है। वही एक स्वप्नलोक जहां पांच बिस्तरों वाला कमरा है जहां बच्चे आराम कर सकते हैं। यहां बच्चे बहुत ही खुशी और आनंद के साथ रहते हैं। पालना घर में बच्चों के खेलने के लिए आवश्यक खिलौना, झूला, शैक्षणिक सामग्री और अन्य सीखने योग्य सामग्री मौजूद है। हाल के चारों तरफ हिंदी और अंग्रेजी में सुंदर अक्षरों में वर्णमाला और गिनती लिखे हुए हैं। जिससे बच्चे सीख सकते हैं। वहीं बच्चों की आवश्यकता के अनुरूप फ्रिज सहित सुविधायुक्त किचन बनाया गया है, वॉशरूम में भी सभी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा बर्तन तथा अन्य जरूरी चीजें रखी गई है।

 इस अवसर पर  महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडे ,परियोजना अधिकारी श्रीमती शैल नाविक, शीला प्रधान, सुधा रात्रे ,सुलेखा शर्मा सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.