शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना अंतर्गत नवीन केंद्र का शुभारंभ

Updated on 25-12-2024 01:28 PM

रायगढ़। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज वचुर्अल माध्यम से श्रम विभाग अंतर्गत संचालित शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न केंद्र का शुभारंभ जिंदल पॉवर लिमिटेड तमनार के बाह्य परिसर में किया। मौके पर श्रम सचिव अलरमेल मंगई डी वीसी के माध्यम से जुड़ी रही।

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने श्रमिकों को संबोधन करते हुए कहा कि यह सुशासन की सरकार है जो श्रमिक के पूरे परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने श्रमिकों को योजना के बारे में जानकारी दी तथा अधिक से अधिक श्रमिकों को इस योजना से लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने रायगढ़ जिले के पंजीकृत 227 श्रमिकों को विभिन्न योजना अंतर्गत 56 लाख 19 हजार 500 रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए। शुभारंभ पश्चात उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने अपने हाथों से श्रमिकों को  बहनों को खाना भी परोसा। इस अवसर पर गोकुलानंद पटनायक,विनायक पटनायक, सतीश बेहरा, सीताराम पटनायक और जेपीएल प्रबंधन से संदीप सांगवान, आरपी पांडे, राजेश रावत और बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.