ग्रामीण परिक्षेत्र के प्रथम एफएसटीपी प्लांट का हुआ शुभारंभ

Updated on 12-08-2026 01:47 PM

अम्बिकापुर।  जिला में फिकल स्लज प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले के प्रथम फिकल स्लज प्रबंधन केंद्र (FSTP) का शुभारंभ केशवपुर में किया गया है। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को फिकल स्लज प्रबंधन इकाई केंद्र के संचालन हेतु डी-स्लजिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उप संचालक पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अंबिकापुर तथा जिला व जनपद के संबंधित अमला उपस्थित रहे।

इस दौरान बताया गया कि इस प्लांट में अंबिकापुर परिक्षेत्र के 123 ग्रामों में स्थापित सैप्टिक टैंक शौचालय को खाली कराने की व्यवस्था किया गया है, साथ ही यदि आस पास के भी जनपदों से मांगध्आवेदन के आधार पर सेप्टिक टैंक खाली कराया जा सकता है। यह प्लांट पूर्णतः प्राकृतिक व वैज्ञानिक तरीके से स्लज को प्रबंधित करने का कार्य करेगा। प्रथम चरण में 50-60 हितग्राहियों के सैप्टिक टैंक खाली कराने हेतु सूची तैयार किया जा चुका है।

इस इकाई से स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिलने, जिसके आधार पर ग्रामीणों में सामाजिक एवं आर्थिक रूप आत्मनिर्भरता आएगी। अभियान के तहत लोगों को सेप्टिक टैंक की नियमित सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक 2-3 वर्ष के भीतर सेप्टिक टैंक की सफाई कराना आवश्यक है। इसके लिए फिकल स्लज को निर्धारित केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। 0 से 10 किलोमीटर तक डिस्लजिंग शुल्क दो हजार निर्धारित है, जबकि अधिक दूरी पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।

फिकल स्लज के वैज्ञानिक प्रबंधन से खुले में मल-कीचड़ के निस्तारण पर रोक लगेगी और भूजल, पर्यावरण तथा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा में मदद मिलेगी। एफएसटीपी में मल-कीचड़ को विभिन्न चरणों से गुजारकर उपचारित किया जाता है, जिससे उसका सुरक्षित निस्तारण एवं पुनरू उपयोग संभव हो सके। स्वच्छता संदेश के रूप में लोगों से अपील की गई है-“हर 3 साल में सेप्टिक टैंक की सफाई जरूर करवाएं। स्वच्छता को अपनाएं, गांव को स्वच्छ बनाएं।”


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.