अचार-पापड़ व मसाला यूनिट से कर रही है आय संवृद्धि

Updated on 29-09-2023 02:57 PM

जगदलपुर। जिले के बकावण्ड निवासी गीता वैष्णव विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और शासन की योजना से लाभान्वित होकर स्वयं का कारोबार स्थापित कर आज आत्मनिर्भर बन गई हैं।

हायर सेकंडरी तक शिक्षा प्राप्त अपने पति के निधन के बाद आर्थिक रूप से  असहाय हो गई थी। उनके पास कोई रोजगार नहीं था, उन्हे अपना जीवन यापन करने क लिए दूसरे के ऊपर निर्भर  होना पड़  गया था ।

गीता बताती हैं कि इस बीच स्वयं के पास बचत राशि एवं परिचितों की मदद से आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया और बकावण्ड में टिफिन का व्यवसाय शुरू किया, इसके साथ ही आमदनी में ईजाफा के लिए सिलाई का काम भी करने लगी।

जिससे उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। लेकिन गीता अपने परिवार के लिए आय का स्थायी समाधान मन में रखी थी, जिसे पूरा करने के लिए उसे सहायता की जरूरत थी।

इस दौरान जब 2018 में गांव की महिलाएं स्व सहायता समूह गठित कर रही थीं तो गीता भी इस समूह मे जुड़ गई और बिहान समूह में शामिल होकर अचार-पापड़ का काम करने लगीं। इसी बीच में गीता ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त किया और कलस्टर फंड से 60 हजार रुपये ऋण प्राप्त कर वह स्वयं का अचार-पापड़ बनाने का व्यवसाय शुरू किया।

जिससे उसकी आमदनी में बढ़ोतरी होने लगी और अपने दोनों बेटे की की परवरिश तथा पढ़ाई पर ध्यान देने लगीं। गीता अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाना चाहती थीं जिसके लिए वह 2021 में राष्ट्रीय सूक्ष्म खाद्य उद्यमिता योजनानान्तर्गत  80 हजार रुपये की सहायता लेकर मसाला यूनिट लगाई और अपने व्यवसाय को उन्नति की ओर बढ़ाया। गीता दीदी अब स्वयं से अपने और अपने परिवार के लिए स्थायी आय का स्रोत विकसित कर चुकी थीं।

कड़ी मेहनत एवं लगन से संचालित अपने इस व्यवसाय से गीता दीदी ने बैंक का ऋण अदा करने के बाद खुद का घर बनाया और गाड़ी भी ली। उसने न केवल अपने व्यवसाय को बढ़ावा दिया, बल्कि अपने बेटे के भविष्य को भी संवारने में सफलता पाई। अपने बेटे के लिए नए द्वार खोलकर वह उसे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की संभावना दिलाई।

गीता दीदी की कहानी हमें यह सिखाती है कि संघर्षों और चुनौतियों के बावजूद, हार नहीं मानना और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कठिनाइयों का डटकर सामना करना सफलता की कुंजी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.