FirstCry के फाउंडर को इनकम टैक्स नोटिस, पांच करोड़ डॉलर की टैक्स चोरी का आरोप

Updated on 29-08-2023 02:51 PM
नई दिल्ली: ऑनलाइन बेबी प्रॉडक्ट बेचने वाली फर्स्टक्राई.कॉम (FirstCry.com) समेत देश की तीन यूनिकॉर्न कंपनियों के फाउंडर सुपम माहेश्वरी (Supam Maheshwari) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इनकम टैक्स विभाग उनके खिलाफ पांच करोड़ डॉलर (करीब 413 करोड़ रुपये) के टैक्स चोरी के आरोपों की जांच कर रहा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। माहेश्वरी फर्स्टक्राई के अलावा Globalbees Brands Ltd और Xpressbees के भी फाउंडर हैं। इनकम टैक्स विभाग ने उन्हें नोटिस भेजकर पूछा है कि उन्होंने पांच करोड़ डॉलर का टैक्स क्यों नहीं चुकाया। सूत्रों का कहना है कि माहेश्वरी ने फर्स्टक्राई में इक्विटी ट्रांजैक्शंस पर टैक्स नहीं चुकाया।

साथ ही फर्स्टक्राई के कम से कम छह निवेशकों से भी पूछताछ के लिए संपर्क किया गया है। इनमें प्राइवेट इक्विटी फर्म क्रिसकैपिटल मैनेजमेंट कंपनी और सुनील भारती मित्तल का फैमिली ऑफिस शामिल है। जानकारों के मुताबिक माहेश्वरी इस जांच को सेटल करने के लिए टैक्स विभाग से बातचीत कर रहे हैं। माहेश्वरी, क्रिसकैपिटल, टैक्स डिपार्टमेंट और मित्तल के प्रवक्ताओं ने इस बारे ईमेल का जवाब नहीं दिया। फर्स्टक्राई 31 मार्च, 2021 को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयल में प्रॉफिटेबल बनी थी। इससे पहले कई साल तक उसे घाटा हुआ था। कंपनी अब आईपीओ लाने की तैयारी में है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.