कुर्सी ही गरम करता रह गया इनकम टैक्स अफसर, 3 मैचों में नहीं मिला मौका, बदकिस्मती तो देखिए

Updated on 02-08-2023 01:46 PM
त्रिनिदाद: वेस्टइंडीज और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज अब समाप्त हो गई है। सीरीज 1-1 से बराबर होने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में बुरी तरह से रौंद दिया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने कैरेबियाई टीम को 200 रन के बड़े अंतराल से हरा दिया। वहीं इस पूरी सीरीज में भारतीय टीम में लगातार बदलाव होते हुए देखने को मिले। कभी कोई अंदर तो कभी कोई बाहर। यहां तक रोहित शर्मा और विराट कोहली को आखिरी दोनों मुकाबलों में रेस्ट दिया गया।

16 में से 15 खिलाड़ियों को वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिला। यह 15 खिलाड़ी खेली गई तीन मैचों की सीरीज में किसी एक मैच का हिस्सा जरूर बने। लेकिन वो बचा हुआ बदकिस्मत खिलाड़ी कौन हैं जिसको वेस्टइंडीज के खिलाफ एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। आपको जानकार तहाज्जुब होगा कि वो प्लेयर और कोई नहीं बल्कि जादुई लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं।

बेंच गर्म करते रह गए युजवेंद्र चहल
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में एकलौते ऐसे खिलाड़ी बने जिन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। चहल के अलावा स्क्वाड में शामिल 15 खिलाड़ियों को सीरीज में खेलने का मौका मिला। चहल एक विकेट टेकिंग खिलाड़ी हैं। गौरतलब है इसके बावजूद वह तीनों मैचों में सिर्फ बेंच गर्म करते नजर आए। बता दें कि चहल के पास सरकारी नौकरी है और वह एक इनकम टेक्स ऑफिसर हैं।

वर्ल्डकप में मिलेगा चांस या होंगे ड्रॉप?
युजवेंद्र चहल को 2021 के टी20 वर्ल्डकप के स्क्वाड में नहीं चुना गया था। उनकी जगह युवा राहुल चाहर को चुना गया था। हालांकि इसके बाद चहल ने टीम इंडिया में वापसी की थी। वहीं जब उन्हें 2022 के टी20 वर्ल्डकप में टीम में शामिल किया गया, तो उन्हें एक भी मैच की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया। वहीं अब 2023 का वनडे वर्ल्डकप भी नजदीक आ रहा है। बहरहाल, चहल को वर्ल्डकप में इस बार जगह मिलेगी या नहीं, और अगर मिलेगी तो खेलने का मौका मिलेगा या नहीं यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.