छत्तीसगढ़ के स्टील, कोल कारोबारी के ठिकानों पर आयकर छापा, 50 लाख जब्‍त

Updated on 20-07-2023 03:00 PM

रायपुर । आयकर विभाग की कार्रवाई में अब स्टील, कोल कारोबारी, आरा मिल संचालक और रेलवे ठेकेदार के साथ ही छत्‍तीसगढ़ के राइस मिलर और मार्कफेड एमडी भी आ गए हैं।

आयकर अफसरों की टीम ने मंगलवार रात को ही रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग और खरोरा के राइस मिलरों के साथ मार्कफेड के एमडी के घर भी दबिश दी।

छापे में कारोबारियों से मिले एक करोड़ में से 50 लाख रुपये जब्त

इसके साथ ही इन कारोबारी समूहों से पांच लाकर भी मिले है। वहीं दूसरी ओर आयकर विभाग द्वारा राइस मिलरों से एक करोड़ का हिसाब मांगा जा रहा है। मालूम हो कि आयकर विभाग की यह जांच आय से अधिक संपत्ति, टैक्स चोरी और मनी लांड्रिंग के संदेह के आधार पर की जा रही है।

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह से ही आयकर अफसरों की 150 सदस्यीय टीम द्वारा रायपुर और बिलासपुर के स्टील, कोल कारोबारी, पावर, आरा मिल संचालक और रेलवे ठेकेदार के घर व दफ्तर में दबिश दी गई। इसके बाद मंगलवार देरत रात को प्रदेश के राइस मिलरों व मार्कफेड एमडी के घर व दफ्तर में भी दबिश दी गई। मालूम हो कि आयकर अफसरों की जबलपुर और भोपाल की 80 सदस्यीय टीम दो दिन पहले ही रायपुर पहुंच गई थी।

बोगस दस्तावेज, कच्ची रसीदें, जमीन में निवेश व हवाला कारोबार के दस्तावेज मिले

बताया जा रहा है कि आयकर की इस कार्रवाई में विभाग को अभी तक इन समूहों से बड़ी संख्या में बोगस दस्तावेज, कच्ची रसीदों के साथ ही हवाला कारोबार के दस्तावेज भी मिले है। साथ ही स्टाक से अधिक निर्मित और अर्धनिर्मित माल तथा बेहिसाब खर्चा करना मिला है। इसके साथ ही कंप्यूटर, लैपटाप में गोपनीय लेनदेन का हिसाब मिला है। आयकर अफसरों द्वारा कारोबारियों और उनके फर्म के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

इन ग्रुपों में जांच
आयकर विभाग की यह जांच सत्या पावर बिलासपुर, वंदना ग्लोबल ग्रुप रायपुर, झाझरिया ग्रुप बिलासपुर और ईश्वर टीएमटी ग्रुप रायपुर में की जा रही है।

धान की कस्टम मिलिंग में भुगतान में भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार धान की कस्टम मिलिंग के भुगतान में भ्रष्टाचार की शिकायत प्रधानमंत्री से की गई थी। उसके आधार पर ही आयकर विभाग द्वारा मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी के खुशी अपार्टमेंट स्थित आवास के साथ ही मार्कफेड के दफ्तर में भी दबिश दी गई।

इसके साथ ही आयकर विभाग द्वारा बिलासपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बलबीर सलूजा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रौशन चंद्राकर (कुरुद), धमतरी में अजय बरड़िया, राजेंद्र लुंकड़ व दुर्ग में कैलाश रूंगटा, महासमुंद के पारस चोपड़ा समेत कई मिलर्स के ठिकानों पर आयकर की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि एसोसिएशन ने भुगतान में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। प्रदेश में 105 लाख टन धान का संग्रहण हुआ था। शिकायतों के बाद ही आयकर विभाग सक्रिय हुआ।

रात 10 बजे 18 गाड़ियों के काफिले के साथ आइ आयकर की टीम
जानकारी के अनुसार धमतरी के राइस मिलर राजेंद्र लुंकड़ के अर्जुनी मोड़ स्थित आवास और सूर्या राइस मिल में छापामारी की कार्रवाई चल रही है। रात करीब 10 बजे 18 गाड़ियों के काफिले में आयकर विभाग की टीम यहां पहुंची और रात 12बजे से कार्रवाई शुरू कर दी। इसके साथ ही आयकर विभाग बर्तन व्यवसाई व राइसमिलर अजय बरडिया के अमलतास पुरम निवास, महालक्ष्मी ग्रीन में जांच पड़ताल कर रही है।

राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा के घर भी दबिश
बताया जा रहा है कि आयकर की आठ सदस्यीय टीम ने प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा के निवास में भी मंगलवार रात को छापा मारा। यह टीम दिल्ली से आइ थी और स्थानीय अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया।जांच के बाद बुधवार सुबह टीम वापस लौट गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.