'पुष्पा 2' के डायरेक्टर सुकुमार के घर इनकम टैक्स ने मारा छापा, एयरपोर्ट से उठाकर ले गए अधिकारी

Updated on 22-01-2025 02:11 PM
'गेम चेंजर' के प्रोड्यूसर दिल राजू के घर पर इनकम टैक्स के छापे के बाद अब 'पुष्पा 2' के डायरेक्टर सुकुमार निशाने पर आ गए हैं। इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार, 22 जनवरी को सुकुमार के घर और ऑफिस पर रेड मारी। सुकुमार को इसका अंदाजा भी नहीं था और वह हैरत में थे। बताया जा रहा है कि जिस वक्त सुकुमार के घर IT विभाग ने छापा मारा, उस वक्त सुकुमार हैदराबाद एयरपोर्ट पर थे।
'साक्षी पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, सुकुमार को आईटी अधिकारी एयरपोर्ट से ही उनके घर ले गए। कई घंटों तक डायरेक्टर के घर और ऑफिस की तलाशी चली, पर अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि छापेमारी किस उद्देश्य से की गई थी। इस मामले में अभी तक इनकम टैक्स विभाग की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

IT की 55 टीमों की छापेमारी, 'पुष्पा 2' के प्रोड्यूसर्स के ठिकानों की तलाश

इससे पहले इनकम टैक्स विभाग की लगभग 55 टीमों ने हैदराबाद में आठ से अधिक स्थानों पर अचानक छापेमारी की। 21 जनवरी की सुबह शुरू हुई यह छापेमारी देर शाम तक जारी रही। छापेमारी में 'पुष्पा 2' के प्रोड्यूसर्स नवीन येरनेनी और मैत्री मूवी मेकर्स के संस्थापक रविशंकर येलमंचिली के कार्यालयों और संपत्ति पर भी छापा मारा गया।

'गेम चेंजर' के प्रोड्यूसर दिल राजू के घर पर भी मारा था छापा

इससे पहले राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर 'गेम चेंजर' के प्रोड्यूसर दिल राजू, उनकी बेटी और 8 रिश्तेदारों के घर रेड मारी गई थी। यह छापेमारी तेलंगाना आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के आरोप में की थी। दिल राजू के घर पर आईटी विभाग ने सुबह रेड मारी और उनके अन्य ठिकानों की भी जांच की थी।


'पुष्पा 2' कलेक्शन

सुकुमार की बात करें, तो वह फिलहाल 'पुष्पा 2: द रूल' की सफलता इंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म ने देशभर में 1229.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 1737 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। 'पुष्पा 2' को बॉक्स ऑफिस पर 48 दिन हो चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.