6 महीने में 90 गुना बढ़ा, एक रिपोर्ट से 2 दिन में 20-20% डाउन, इस शेयर की कहानी बदल देगी आपका नजरिया

Updated on 14-02-2023 06:32 PM
नई दिल्ली : कंसल्टिंग सर्विसेज इंडस्ट्री की कंपनी ईकेआई एनर्जी (EKI Energy) के निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। यह शेयर आज 20 फीसदी के लोअर सर्किट पर खुला। सोमवार को भी यह 20% के लोअर सर्किट पर बंद हुआ था। सोमवार के कारोबार में यह शेयर 877.75 रुपये पर बंद हुआ था। अब इस शेयर की कीमत 20 फीसदी या 175.55 रुपये और गिरकर 702.20 रुपये रह गई है। इस गिरावट से बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप घटकर 1931.83 करोड़ रुपये रह गया है। ईकेआई एनर्जी के शेयर (EKI Energy Share) का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 2,964 रुपये और 52 हफ्ते का निम्न स्तर 702.20 रुपये है। ईकेआई एनर्जी एक ऐसा स्मॉलकैप शेयर है, जिसने बीते समय में निवेशकों को मल्टीबैगर (Multi Bagger) रिटर्न दिया है।

लिस्टिंग के 6 महीने में ही 90 गुना बढ़ा


ईकेआई एनर्जी की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग अप्रैल 2021 में हुई थी। अपनी लिस्टिंग के 6 महीने के अंदर ही यह शेयर 90 गुना बढ़ गया था। जिन लोगों ने इस कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाया वे मालामाल हो गए थे। लेकिन अब लगातार दो दिनों से इस शेयर में 20-20% का लोअर सर्किट लगा है। इससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है।

नए ऑडिटर ने उठाए बड़े सवाल


कंपनी के नए ऑडिटर द्वारा कुछ चिंताएं जताने के बाद से कंपनी के शेयर औंधे मुंह गिर रहे हैं। ईकेआई एनर्जी के नए ऑडिटर Walker Chandiok & Co ने विशिष्ट लेखांकन मानकों के साथ संभावित गैर अनुपालन को हाईलाइट किया है। साथ ही रेवेन्यू से जुड़े नियमों को भी हाईलाइट किया है। ऑडिटर Walker Chandiok ने रिपोर्ट में कहा कि सितंबर और दिंसबर 2022 तिमाही में रेवेन्य का रिकॉग्निशन अकाउंटिंग के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। साथ ही कुछ ग्राहकों से जुड़ी लागत भी अकाउंटिंग सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। स्टॉक एक्सचेंजों को दिए अपने बयान में EKI ने इस आधार पर अपने कदम का बचाव किया है कि उसने वर्तमान अवधि में अपने राजस्व के रूप में केवल प्रोजेक्ट डिप्लॉयमेंट से संबंधित लेनदेन मूल्य को मान्यता दी है।

काफी खराब रहा रिजल्ट


ईकेआई एनर्जी कार्बन ऑफसेट स्टैंडर्ड्स, कार्बन ऑफसेटिंग, रिन्यूएबल एनर्जी विशेषताओं और कार्बन फुटप्रिंटिंग जैसी पर्यावरण के अनुकूल सेवाएं प्रदान करती है। बीते शुक्रवार को इस कंपनी का रिजल्ट जारी हुआ था। तीसरी तिमाही में EKI का शुद्ध लाभ 64% साल-दर-साल गिरकर 38 करोड रुपये रहा। साथ ही दिसंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन से राजस्व 40.9% घटकर 406.57 करोड़ रुपये रहा।

यह है बड़ा सवाल


एक स्वतंत्र बाजार विश्लेषक सुदर्शन भंडारी ने कहा, 'अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पहले के वर्षों में मान्यता प्राप्त राजस्व नियमों के अनुसार है या नहीं? बहुत कम कैश फ्लो कन्वर्जन देनदारों की वसूली और वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट पर सवाल उठाता है।'

3,150 रुपये तक गया था शेयर


ईकेआई एनर्जी के शेयर में सोमवार को कोई खरीदार नहीं था। यह शेयर 7 अप्रैल 2021 को 35 रुपये पर लिस्ट हुआ था। यह शेयर 24 जनवरी को 3,149.98 रुपये के रेकॉर्ड उच्च स्तर तक गया था। इसके बाद से इसमें भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.