प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्व निधि योजना) का बढ़ता दायरा

Updated on 11-01-2025 12:25 PM

बीजापुर। जिला बीजापुर के नगरीय क्षेत्रो में सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले व्यवसायीयो (रेहडी पटरी, फुटपाथ विक्रेताओ) को लाभाविंत करने हेतु केन्द्र सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि योजना) का संचालन नगरपालिका परिषद/पंचायत बीजापुर, भैरमगढ, भोपालपटनम के नगरीय  क्षेत्रो में किया जा रहा है, पीएम  स्वनिधि योजना के तहत फुटपाथ व्यवसायियो को 10 हजार, 20 हजार, 50 हजार का ऋण बैंक के माध्यम से न्यूनतम ब्याज दर पर उपल्बध करवाया जा रहा है।

वर्तमान समय तक बीजापुर, भैरमगढ़, भोपालपटनम नगरीय क्षेत्र के  575 वेण्डर को लगभग 1 करोड रूपये राशि तक का ऋण उपल्बध करवाकर लाभांवित किया जा चुका है। पीएम  स्वनिधि योजना के कारण इन व्यवसायो को व्यवसाय करने हेतु जल्द और कम ब्याज का लोन  प्राप्त होने से इनका व्यवसाय में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इस उपलब्धि को देखते हुये शीघ्र ही केन्द्र सरकार पीएम  स्वनिधि योजना का दायरा बढ़ाकर 15 हजार, 25 हजार ,50 हजार के ऋण के साथ क्रेडिट कार्ड की सुविधा के रूप में फुटपाथ व्यवसायियो को उपल्बध करवाने वाली है।

पीएम  स्वनिधि योजना का दायरा बढ़ाकर फुटपाथ व्यवसायियो के परिवार के सभी सदस्यो  को लाभ पहुचाने के उददेश्य से  स्वनिधि  से समृद्वि कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत केन्द्र सरकार की 8 महत्वपूर्ण योजना जैसे (पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति योजना, पीएम जनधन योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृत्व वंदन योजना, BOCW के तहत पंजीकरण) से भी फुटपाथ व्यवसायियो के परिवार के सदस्यो को जोड़कर लाभांवित किया जा रहा है।


इस योजना की हितग्राही श्रीमती सीमा सिंह व श्रीमती मधु सिंह जनपद कार्यालय बीजापुर के पास चाय नाश्ता का ठेला लगाती है इन्हे 10 हजार, 20 हजार तथा 50 हजार का ऋण  का लाभ ले चुकी है। इनका कहना है कि इस योजना ने हमारा व्यवसाय को बढाने में बहुत मदद की है, इस योजना के क्रियान्वयन के लिये इन हितग्राहियो ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। अधिक जानकारी के लिये नगरपालिका परिषद/पंचायत बीजापुर, भैरमगढ़, भोपालपटनम से संपर्क कर, फुटपाथ व्यवसायी अधिक से अधिक लाभ ले सकते है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.