IND vs NZ: संजू सैमसन ने जीता दिल, ग्राउंड स्टाफ की मदद करते नजर आए

Updated on 28-11-2022 06:57 PM
बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच रद्द कर दिया गया. बता दें कि इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी चर्चा हुई. दरअसल, एक बार फिर संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन (Sanju Samson India Playing XI) से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. ऐसे में फैन्स इस बात को लेकर काफी नाराज नजर आए थे. लेकिन वहीं, दूसरी ओर इन सभी बातों से दूर संजू सैमसन ने मैच न खेलकर भी फैन्स का दिल जीत लिया. दरअसल, दूसरे वनडे मैच के दौरान बारिश ने मैच का मजा पूरा किरकिरा किया था. ऐसे में सैमसन ने कुछ ऐसा किया जिसकी खूब तारीफ हो रही है.

दरअसल, सैमसन ग्राउंड्समैन की मदद करते हुए देखे गए. फैन्स सैमसन के इस एक्ट की भरपूर तारीफ कर रहे हैं. बारिश से परेशान ग्राउंड स्टाफ मैदान औऱ पिच को कवर्स कर रहे थे. ऐसे में सैमसन ने भी मदद के लिए अपने कदम आगे बढ़ाए और ग्राउंड स्टाफ के साथ मिलकर कवर्स को मैदान पर बिछाते हुए नजर आए. सैमसन के इस अंदाज ने फैन्स का दिल जीत लिया. 

वहीं, बारिश के कारण जब मैच रद्द हुआ तो भारत के कप्तान शिखर धवन ने सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल न करने पर अपनी राय दी और कहा कि हम 6 गेंदबाज के विकल्प के साथ मैदान पर उतरना चाहते थे. यही कारण था कि सैमसन की जगजह हमने दीपक को प्लेइंग इलेवन में जगह दी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.