IND vs SA पहले टेस्ट का दूसरा दिन दोपहर एक बजे शुरू होगा खेल, बारिश की 60% आशंका

Updated on 27-12-2023 12:37 PM

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट सेंचुरियन में खेला जा रहा है। मंगलवार को सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में पहले दिन का खेल बारिश के कारण जल्दी खत्म कर दिया गया। भारत ने 8 विकेट पर 208 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका से तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 5 विकेट लिए।

टीम इंडिया से विकेटकीपर केएल राहुल (70 रन) और मोहम्मद सिराज (0 रन) नॉटआउट लौटे। दोनों दूसरे दिन भारत की पहली पारी आगे बढ़ाएंगे। आज यानी दूसरे दिन का खेल बुधवार को भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे से शुरू होगा।

दूसरे से पांचवें दिन तक हर दिन 98 ओवर का खेल होगा। पहले दिन बारिश के कारण 59 ओवर का खेल ही हो सका, जिस कारण 31 ओवर कम फेंके गए।

वेदर रिपोर्ट- 60 फीसदी बारिश की आशंका
साउथ अफ्रीका के मौसम विभाग के मुताबिक आज सेंचुरियन में 60 फीसदी बारिश की आशंका रहेगी। साउथ अफ्रीका में सुबह से ही बादल छाए रहेंगे और लगातार बूंदाबांदी होगी। तापमान 16 से 22 डिग्री के आसपास रहेगा।

टेम्बा बावुमा 40 ओवर फील्डिंग नहीं कर सके
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा पहले दिन 19 ओवर ही फील्डिंग कर सके। उन्हें 20वें ओवर में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ। वह मैदान से बाहर गए और स्कैन कराने के लिए डॉक्टर के पास पहुंचे। रिपोर्ट्स में सामने आया कि उनका हर दिन मेडिकल टेस्ट होगा। टेस्ट क्लियर होने के बाद ही उन्हें खेलने की परमिशन मिलेगी।

बावुमा अगर मेडिकल टेस्ट के कारण टेस्ट नहीं खेल सके तो साउथ अफ्रीका को 10 ही प्लेयर्स के साथ बैटिंग करनी होगी, क्योंकि बाहरी इंजरी के कारण प्लेयर रिप्लेसमेंट की परमिशन नहीं है।

राहुल का अर्धशतक
भारत के विकेटकीपर बैटर केएल राहुल ने 80 बॉल पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने पहले दिन 105 बॉल में 70 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें 10 चौके और एक सिक्स शामिल था।

रबाडा ने झटके 5 विकेट
पहले दिन के खेल में साउथ अफ्रीका के स्टार 5 विकेट लेने वाले कगिसो रबाडा रहे। जिन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, आर अश्विन और शार्दूल ठाकुर के विकेट लिए।

पहले दिन भारत ने गंवाए 8 विकेट
पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टीम ने 24 रन पर ही 3 विकेट झटकने के बाद भी भारत को 208 रन बना लेने दिए। साउथ अफ्रीका से कगिसो रबाडा ने 5 विकेट लिए। जबकि नांद्रे बर्गर को 2 और मार्को यानसन को एक सफलता मिली।

भारत से केएल राहुल 70 रन बनाकर नॉटआउट रहे। वहीं विराट कोहली ने 38, श्रेयस अय्यर ने 31, शार्दूल ठाकुर ने 24 और यशस्वी जायसवाल ने 17 रन बनाए। बाकी बैटर्स 10 रन का स्कोर भी नहीं छू सके। दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), डीन एल्गर, ऐडन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरियन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, कगिसो रबाडा, जेराल्ड कूट्जी और नांद्रे बर्गर।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.