IND vs SA: जीत क बाद तेम्बा बावूमा ने भारत पर कसा तंज

Updated on 31-10-2022 06:56 PM

साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने तीसरे मुकाबले में भारत को पांच विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली और साथ ही प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया। भारत पर मिली जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावूमा (Temba Bavuma) ने अपनी टीम की जमकर तारीफ की है। अफ्रीकी कप्तान ने साथ ही टीम इंडिया पर तंज भी कसा है और कहा है कि उनकी टीम दूसरों की तरह खुद को फेवरेट नहीं कहलवाना चाहती है। दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन मैचों में दो जीत के साथ पांच अंक लेकर तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है जबकि भारत दूसरे नंबर पर खिसक गया है। भारत और बांग्लादेश के एकसमान चार-चार अंक है।

बावूमा ने मैच के बाद कहा, '' 10 ओवर के बाद बल्लेबाज़ी में हमें मोमेंटम मिला। हमारा बल्लेबाज़ी क्रम अच्छे फ़ॉर्म में है, मुझे छोड़कर। हम पिछले कुछ समय से एक इकाई के रूप में खेल रहे हैं। मैच से पहले हमने यहां पर हुए मैचों को देखा था। यहां पर अतिरिक्त उछाल था, जिसका हमने ध्यान रखा। हमने मिड ऑन और मिड ऑफ ऊपर रखा। हमें खुद को पसंदीदा कहलवाना पसंद नहीं है, हम टूर्नामेंट में पसंदीदा के रूप में नहीं आए हैं। हम रडार के नीचे उड़ते रहेंगे। यह महत्वपूर्ण है कि हम सुधार करते रहें और ठीक यही हम कर रहे हैं।” 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया की किस्मत अब उसके हाथों में है। हालांकि रोहित शर्मा की टीम अब इसे हल्के में नहीं ले सकती है। भारत को अब सुपर 12 के  ग्रुप-2 में अपने दो बचे हुए मैच दो नवंबर को बांग्लादेश से और पांच नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने हैं। भारत तीन मैचों में चार अंक लेकर दूसरे नंबर पर है और उसका नेट रन रेट +0.844 का है। जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन मैचों में दो जीत के साथ पांच अंक लेकर टॉप पर है और उसका नेट रन रेट +2.772 का है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.