IND vs SA: डेब्यू के लिए तैयार हैं ये 3 भारतीय खिलाड़ी

Updated on 11-10-2022 06:03 PM

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। लखनऊ में 10 रनों से जीत दर्ज कर जहां मेजबानों ने 1-0 की बढ़त बनाई थी, वहीं रांची में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की दमदार पारियों के दम पर 7 विकेट से मुकाबला जीतकर भारत ने सीरीज में वापसी की थी। दिल्ली में खेले जाने वाले इस मुकाबले तीन भारतीय खिलाड़ी डेब्यू के लिए तैयार हैं, अब देखने वाली बात यह होगी कि निर्णायक मैच में शिखर धवन प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर इन्हें मौके देते हैं या नहीं।

वनडे डेब्यू के लिए कतार में इस समय राहुल त्रिपाठी के साथ रजत पाटीदार और मुकेश कुमार हैं। रांची में खेले गए मुकाबले से पहले शहबाज अहमद भी इस लिस्ट का हिस्सा थे, मगर उन्हें धवन ने रवि बिश्नोई की जगह मौका दिया और बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने दोनों हाथों से इस मौके को लपकते हुए शानदार प्रर्दशन किया।

इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा पिछले मैच में बेंच पर ऋतुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई को भी बैठना पड़ा था। दूसरे वनडे में वॉशिंगटन सुंदर और शहबाज अहमद ने इन दोनों खिलाड़ियों को रिप्लेस किया था। रांची वनडे जीतने के बाद दिल्ली में सीरीज का डिसाइडर मुकाबला खेला जाना है, ऐसे में अगर टीम में कोई इंजरी नहीं है तो धवन सीरीज जीतने के लिए मुश्किल ही प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.