पूछताछ के बहाने थाने में युवती से अश्लील हरकत, प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

Updated on 14-11-2024 12:37 PM

बिलासपुर ।  मरवाही थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने पीड़ित युवती को पूछताछ के बहाने थाने बुलाकर अश्लील हरकतें की। युवती की शिकायत पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एसपी भावना गुप्ता ने प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है। मामले की जांच राजपत्रित अधिकारी से कराई जा रही है।


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रहने वाली युवती ने क्षेत्र के ही एक युवक के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। युवती ने आरोप लगाया है कि मरवाही थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक दिलीप बंजारे ने उसे घटना के संबंध में पूछताछ के लिए थाने बुलाया।


युवती ने बताया कि थाने के एक सुनसान कमरे में ले जाकर प्रधान आरक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। इसका विरोध करने पर प्रधान आरक्षक ने आरोपित युवक के पक्ष में जांच रिपोर्ट बना देने की बात कही। युवती ने कमरे से निकलकर तत्काल इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी।


इस पर थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर युवती ने मामले की शिकायत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एसपी के कार्यालय में की। शिकायत पर एसपी भावना गुप्ता ने प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर राजपत्रित अधिकारी को पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंप दिया।


इधर युवती बुधवार 13 नवंबर को आइजी कार्यालय पहुंची। उसने आरोप लगाया है कि एसपी कार्यालय में शिकायत के बाद से प्रधान आरक्षक प्रतिदिन रात को उसे काल कर गंदी बातें करता है।


इसका विरोध करने पर युवती को धमकियां देता है। युवती की शिकायत पर आइजी ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.