हिंदू धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, भारत से भगाई गई ये पाकिस्तान महिला एंकर

Updated on 09-10-2023 04:15 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान की जानी-मानी खेल एंकर जैनब अब्बास अपने पिछले कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के कारण कानूनी मुसीबत में फंस गई हैं। भारत में चल रहे क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए आईसीसी की कमेंटेटर्स लिस्ट में शामिल इस महिला पत्रकार की पिछले सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की गई। हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में की गई ये जांच सही पाई गई, जिसके बाद एहतियातन जैनब को आनन-फानन में भारत भी छोड़ना पड़ा। फिलहाल वह दुबई में हैं। जैनब ने इन आरोपों से इनकार किया है। बहरहाल इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

हिंदू विरोधी और भारत विरोधी ट्वीट
भारत के सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील विनीत जिंदल ने जैनब के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज करवाई है। यह कानूनी कार्रवाई 35 वर्षीय एंकर के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से कथित पुरानी पोस्ट के बाद की गई थी, जिन्हें 'हिंदू विरोधी'और 'भारत विरोधी' माना जाता था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। वकील ने आरोप लगाया कि ये आपत्तिजनक ट्वीट लगभग नौ साल पहले पोस्ट किए गए थे।

पाकिस्तानी मीडिया में क्या चल रहा?
समां टीवी की माने तो जैनब ने अपने बचाव में तर्क दिया है कि ये ट्वीट कई साल पुराने हैं और इसका उनकी वर्ल्ड कप कमेंट्री से कोई लेना-देना नहीं है इसलिए उन्हें भारत से निर्वासित नहीं किया जाना चाहिए था। फिलहाल जैनब अब्बास दुबई में हैं। मूल रूप से जैनब अब्बास ने ये ट्वीट्स तब किए थे, जब ट्विटर पर उनका यूजर नेम 'जैनब्लोव्सर्क हुआ करता था। अब उन्होंने इसे बदलकर 'जब्बास ऑफिशियलट में अपडेट किया है।

कानूनी नोटिस में क्या लिखा है?
अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में उस शिकायत की कॉपी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो जैनब के खिलाफ हिंदू आस्था और विश्वास के बारे में अपमानजनक टिप्पणी और भारत विरोधी बयानों के लिए दर्ज की गई है। विनीत ने आईपीसी की धारा 153A,295,506,121 और धारा 67 आईटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.